सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए बुधवार से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत हो रही है। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5 बजे लीग का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। (Chhattisgarh Hockey League 2026)
लीग के मुकाबले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी मैदान पर उतरेंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Ajit Agarkar extension : चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर BCCI का बड़ा फैसला
छह टीमें खिताब के लिए दिखाएंगी दम : Chhattisgarh Hockey League 2026
लीग में चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइगर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
इन टीमों की फ्रेंचाइजी क्रमशः जिंदल स्टील, एसईसीएल, बजरंग पावर एंड इस्पात, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स और एनएमडीसी के पास है। सभी टीमें लीग में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।
यह भी पढ़ें :Women T20 World Cup 2026 : महिला टी-20 विश्व कप 2026: हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित

रोजाना होंगे दो मुकाबले, पहले दिन महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मैच रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मुकाबले आयोजित होंगे। पहला मैच शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के दिन महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें :Team India ODI Plan : वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का बड़ा प्लान
उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : Chhattisgarh Hockey League 2026
लीग के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश में हॉकी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :T20 Cricket : विश्व विजेता खिलाड़ियों पर क्यों बदला रुख, टीम चयन ने बढ़ाई नई बहस
ख़बरें और भी हैं :RCB vs GT : क्वालिफायर मुकाबले में टकराएंगी दो मजबूत टीमें, इस वजह से बढ़ गया मुकाबले का रोमांच


