CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। अवैध शराब मामले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक के साथ जेल में मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी जान गई। वहीं पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। (Undertrial Prisoner Death)

Contents
  • जेल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत : Undertrial Prisoner Death
  • परिजनों ने लगाए मारपीट और पैसे लेकर छोड़ने के आरोप
  • पुलिस ने आरोपों को बताया गलत, जांच जारी : Undertrial Prisoner Death

जेल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत : Undertrial Prisoner Death

कोतरारोड थाना क्षेत्र के नवापारा गांव निवासी 28 वर्षीय संजय बघेल को 10 जून को अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। शनिवार सुबह जेल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और घटना को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों ने लगाए मारपीट और पैसे लेकर छोड़ने के आरोप

मृतक के पिता प्यारे लाल बघेल ने आरोप लगाया कि एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने संजय और एक अन्य युवक को पकड़ा था। उनका दावा है कि दूसरे युवक को 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया गया, जबकि पैसे नहीं देने पर उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जेल में संजय के साथ मारपीट की गई थी और काफी देर तक उन्हें शव देखने की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आरोपों को बताया गलत, जांच जारी : Undertrial Prisoner Death

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को दिखाया गया।

जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने कहा कि संजय बघेल की तबीयत खराब होने पर पहले जेल अस्पताल में उसका उपचार कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने जेल में किसी भी प्रकार की मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग
कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी
Surajpur Road Inspection : घटिया सड़क व पुलिया निर्माण पर मंत्री की कड़ी फटकार, औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?