CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में आयोजित (OBC Development Chhattisgarh) की गई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रावधानित बजट और नए प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति वास्तविक जरूरतों और जन आकांक्षाओं के अनुरूप ही की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट का समयबद्ध और शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों पर निरंतर निगरानी (OBC Development Chhattisgarh) जरूरी है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले में स्वीकृत कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करें और ओबीसी क्षेत्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्य, जो अब तक प्रारंभ नहीं हुए हैं या धीमी गति से चल रहे हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए दो माह की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद कर कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और छात्रावासों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही, ओबीसी विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को गति (OBC Development Chhattisgarh) देना है। प्राधिकरण के अंतर्गत राज्य के 35 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां छोटे लेकिन प्रभावी विकास कार्यों की त्वरित स्वीकृति और क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

PM Kisan 21st Installment : प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
Chhattisgarh Budget 2025 : आज आएगा छत्तीसगढ़ का बजट, एक दिन पहले शराब हुई सस्ती
Bhilai News : देखिए विडियो, आखिर क्यों इस युवक ने OLA ई-स्कूटर को लेकर गाया गीत – “ऐसा क्या गुनाह किया जो लूट गए हम ओला लेकर…..”
Raigarh Forest Fire: परेवा पहाड़ में भड़की आग, समय रहते वन अमले ने रोकी तबाही
University छात्रावास में वाटर कूलर से निकला कीड़ा, साफ़ पेयजल के लिए तरस रहे हैं बच्चे, देखिए हिला देंगी तस्वीरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?