सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव (Raipur Hospital) किया है। जारी आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा की नई पदस्थापना Raipur Hospital
अब तक जिला अस्पताल में इस पद पर कार्यरत डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
विभाग के इस फैसले के बाद रायपुर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन और मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी बदल गई है। नई पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं…Bear Rescue : दशहरे की रात गौरेला के रिहायशी इलाके में पहुंचा भालू, लोगों में मचा हड़कंप



