सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat) ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़ें : CEC Controversy : सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत (Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat) से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटने की कामना की।
यह भी पढ़ें : Illegal Teak Wood : पूर्व सरपंच के घर से 31 नग अवैध सागौन लकड़ी बरामद, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
जनसेवा में सक्रियता का जिक्र
पर्यटन मंत्री ने कहा कि रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने जशपुर क्षेत्र की जनता के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जल्द स्वस्थ होने की कामना
मंत्री अग्रवाल (Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat) ने माता रानी से विधायक को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि रायमुनि भगत जल्द स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय होंगी। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीयता, सहयोग और संवेदनशीलता सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने और सुखमय जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें : CWSN Screening Negligence : दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग में लापरवाही, 8 जिलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम



