CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विवादित बयान पर 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश बाद हुई कार्रवाई, 10 जनवरी को न्यायालय में पक्ष रखने बुलावा

विवादित बयान पर 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश बाद हुई कार्रवाई, 10 जनवरी को न्यायालय में पक्ष रखने बुलावा

By Newsdesk Admin
07/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जनवरी। बीजेपी विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ विवादित टिप्पणी के लिए FIR दर्ज हो गई है। ये FIR ईसा मसीह के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में दर्ज की गई है। दायर परिवाद की सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने केस दर्ज करने पुलिस को निर्देश दिए, उसके बाद जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है। कोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी कर 10 जनवरी को अपना पक्ष रखने भी कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 196, 299 और 302 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना बीते साल 1 सितंबर को आस्ता थाना इलाके के ढेगनी गांव में हुई थी। इस गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में रायमुनि भगत शामिल हुईं थीं। इस दौरान विवादित टिप्पणी करने का आरोप धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासी लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक ने ईसा मसीह पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईसा मसीह मरने के बाद जीवित हो सकते हैं, तो मतांतरितों को कब्रिस्तान की जरूरत क्यों पड़ती है?

कोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी कर 10 जनवरी को अपना पक्ष रखने कहा है। इस बयान को ईसा मसीह का अपमान बताते हुए मतांतरितों ने जिले के सभी थाना और चौकी में FIR दर्ज करने का आवेदन दिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद विधायक के भाषण में कुछ भी विवादित नहीं पाया तो आवेदकों को कोर्ट में अपील करने की सलाह दी। इस पर ग्राम ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायलय में परिवाद दायर किया। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विष्णु कुलदीप ने 6 लोगों के बयान दर्ज कराने के साथ वीडियो की सीडी कोर्ट में पेश की। जज अनिल चौहान ने याचिका लगाने वाले के आरोप को सुनवाई योग्य माना। सुनवाई के बाद विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ अपराध दर्ज करने पुलिस को निर्देश दिए। साथ ही 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

Jagdalpur Murder Suicide : आधी रात का खौफनाक सच, पहले पत्नी की हत्या फिर पति ने खुद की ली जान
Mahasamund Municipality : नियमों पर उठे सवाल, जिस काम पर होती है कार्रवाई वही व्यवस्था केंद्रों में क्यों
Bhilaiians Richa Sen PHD : भिलाई की श्रीमती रिचा सेन को उच्च शिक्षा मंत्री ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा
सरला भट्ट मर्डर केस में बड़ा एक्शन : यासीन मलिक के घर समेत श्रीनगर में 8 ठिकानों पर SIA की रेड
Huge gold reserves found in Chhattisgarh : बाघमारा में दो साल के भीतर शुरू होगा सोने का खनन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?