CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AIIMS Job Fraud Case : एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 6 लाख की ठगी; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

AIIMS Job Fraud Case : एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 6 लाख की ठगी; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने (AIIMS Job Fraud Case) आया है। एम्स रायपुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से करीब 6 लाख रुपये ऐंठने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान
  • किस्तों में वसूले 6 लाख रुपये
  • ज्वाइनिंग लेटर निकला फर्जी
  • होटल में बुलाकर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल
  • शिकायत के बाद गिरफ्तारी

मामले में आरोपी की पहचान रितेश चंद्राकर (26) के रूप में हुई है, जो कवर्धा जिले के पांडातराई का निवासी बताया गया है। आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई आमानाका थाना पुलिस द्वारा की गई है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, करीब दो साल पहले युवती की आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती (AIIMS Job Fraud Case) हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताया और अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच होने का दावा किया। इसी भरोसे में उसने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

किस्तों में वसूले 6 लाख रुपये

आरोपी ने एम्स में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर युवती से अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता के अनुसार, उसने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी। भरोसा मजबूत करने के लिए आरोपी ने एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया।

ज्वाइनिंग लेटर निकला फर्जी

जब युवती उस ज्वाइनिंग लेटर के साथ एम्स पहुंची, तब उसे पता चला कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद आरोपी से संपर्क करने पर वह टालमटोल करने लगा।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आमानाका इलाके के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग को लेकर ब्लैकमेल करने लगा।

शिकायत के बाद गिरफ्तारी

ठगी और शोषण का एहसास होने पर युवती ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे कवर्धा से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और जल्द विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

बांध टूटा : 5 की मौत, 2 लापता, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव
Imphal Polo Tournament : इंफाल अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Fake Admit Card : फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देने पहुंची परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्र में पकड़ी गई, FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Indian Stock Market : बाजार में उतार-चढ़ाव की…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?