सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व युवा नेता हाउसिंग बोर्ड निवासी गुरमीत सिंह उर्फ हनी (42 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुरमीत घर में अकेले थे, उनकी पुत्री अन्य जिले में हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आज दोपहर लगभग 2 बजे होम मेड उनके घर पहुंची तो काफी आवाज देने के बाद भी गुरमीत कमरे से नहीं निकले। वो कमरे में ही मिले। आस पड़ोस के लोगों ने डाक्टर बुला चेकअप कराया तो चिकित्सक ने बताया कि 6-7 घंटे पूर्व निधन हो गया। आशंका हार्ट अटैक की व्यक्त की जा रही है। गुरमीत की बहन के परिवार को सूचना मिलते ही सभी बिलासपुर से भिलाई के लिए निकल चुके हैं। आपको बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद गुरमीत सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रहे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने भाजपा प्रवेश किया था। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में गुरमीत सिंह काफी सक्रिय व युवाओं में लोकप्रिय थे।
भिलाई निवासी गुरमीत सिंह हनी का आकस्मिक निधन, घर में अकेले थे, सुबह मृत पाए गए, बिलासपुर से परिजन हुए रवाना

ताजा खबरें
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute) मामले में…
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…


