CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तीन साल से करते रहे आंदोलन, CM निवास घेरा, जेल गए और 4 हजार सिग्नेचर, हड़ताल बाद भी नहीं हटी थी शराब दुकान, MLA रिकेश सेन की मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम आज दिखा, युवा शक्ति संगठन ने गदा चौक पर दी एक दूसरे को बधाई

तीन साल से करते रहे आंदोलन, CM निवास घेरा, जेल गए और 4 हजार सिग्नेचर, हड़ताल बाद भी नहीं हटी थी शराब दुकान, MLA रिकेश सेन की मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम आज दिखा, युवा शक्ति संगठन ने गदा चौक पर दी एक दूसरे को बधाई

By Newsdesk Admin
23/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। युवा शक्ति संगठन ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आभार व्यक्त किया है। वजह है आज गदा चौक से शराब दुकान का हटना। संगठन के संरक्षक शारदा गुप्ता और अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि यह वही शराब दुकान आज हटी है जिसके लिए संगठन तीन साल से अनेक आंदोलन कर चुका है। तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास घेरा, सड़क पर आंदोलन किए, क्रमिक भूख हड़ताल भी की मगर तब कांग्रेस सरकार के कानों जू नहीं रेंगी थी। संगठन के लोगों ने जेल भरो आंदोलन भी किया मगर शासन प्रशासन ने गदा चौक से शराब दुकान नहीं हटाई थी। कांग्रेस सरकार हटी तब भी लोग रोड़ा अटकाते रहे। विधायक रिंकेश सेन की मजबूत इच्छाशक्ति ने संगठन के मर्म को समझा और शनिवार को युवा विधायक ने तत्काल 48 घंटे के भीतर दुकान हटवाने‌ पहल की। आज दुकान गदा चौक से हटने पर युवा शक्ति संगठन सहित स्थानीय व्यापारी और हर वो लोग जिनका वास्ता इस मार्ग से है वो बेहद खुश हैं, विधायकजी का आभार व्यक्त कर रहे।

आपको बता दें कि युवा शक्ति संगठन ने लगातार 3 वर्षों तक जन आंदोलन किया था जिसमें मुख्यमंत्री आवास का घेराव, मशाल जुलूस, हस्ताक्षर अभियान, धरना प्रदर्शन लगातार किया गया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन एवं संयोजक शारदा गुप्ता, पारस जंघेल ने सुपेला शराब दुकान गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने पर विधायक रिकेश सेन एवं अपने सभी आंदोलनकारी साथियों का एवं जनता का आभार व्यक्त किया है।

युवा शक्ति संगठन ने लगातार शराब दुकान को हटाने के लिए निरंतर 3 वर्षों तक धरना प्रदर्शन मसाल जुलूस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने तक आंदोलन किया लेकिन लगातार आश्वासन के बाद भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में यह सफलता मिली। विदित हो कि शराब दुकान हटाने पूर्व मुख्य मंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात नही करने देने पर युवा शक्ति संगठन ने गिरफ्तारी भी दी थी।

संगठन के मदन सेन व शारदा गुप्ता ने बताया कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन से कलेक्टर ने निगम आयुक्त को आदेशित किया था कि शीघ्र से शीघ्र इस शराब दुकान को स्थानांतरित किया जाए मगर शराब दुकान स्थानांतरित नहीं हुई थी जबकि भूपेश सरकार ने गंगाजल की सौगंध लेकर शराब दुकान को नहीं खोलने का वचन दिया था। युवा शक्ति संगठन ने मांग थी कि शराब दुकान ऐसे जगह स्थानांतरित की जाए जहां किसी भी आम लोगों को तकलीफ का सामना न करना पड़े। युवा शक्ति संगठन ने दोनों शराब दुकान हटाने की मांग निरंतर की जा रही थी समिति के अध्यक्ष मदन सेन संरक्षक शारदा गुप्ता पारस जंघेल के नेतृत्व में इसके लिए निरंतर अधिकारियों को ज्ञापन जिनमें कलेक्टर पुलिस अधीक्षक नगर निगम आयुक्त को लगातार ज्ञापन दिया गया था। मशाल जुलूस धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव हेतु पदयात्रा तक की जा चुकी थी मगर लगातार केवल आश्वासन ही मिलता रहा। पहले सुपेला शराब दुकान हटाने 4000 लोगों ने हस्ताक्षर किया था। जिसमें लोगों ने स्वयं आगे होकर पंडाल में आकर हस्ताक्षर कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी।

ग़ौरतलब हो कि युवा शक्ति संगठन ने पहले चरण मे कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब दुकानें हटाने की मांग की गई थी। अध्यक्ष मदन सेन ने मांग की थी कि जब क्षेत्र की समस्त डेरियों को इकट्ठा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है इसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह इकट्ठा कर भट्टी पारा बनाया जाए, जहां समस्त सुविधाएं पीने वालों को दी जाए, जिससे हर जगह शांति व्याप्त हो सके। शराबी वही पिए हैं और वही सोएं। मुख्य चौराहे पर शराब दुकान होने के कारण अवस्थाओं का अंबार है।

सुपेला के निवासी जो उक्त शराब दुकान के आसपास में निवासरत है और व्यापारी गण कई बार शिकायत कर चुके थे कि सुपेला चौक से गदा चौक जाने वाला सबसे व्यस्ततम मार्ग है यह सड़क मुख्य मार्ग होने के कारण कोहका स्मृति नगर शांति नगर वैशाली नगर के हजारों लोगों को आवागमन निरंतर इस मार्ग से होता है। इसके आलावा क्षेत्र से अनेक कॉलेज हॉस्पिटल छात्र-छात्राओं का आना-जाना निरंतर लगा रहता है। इस रोड पर आए दिन निरंतर दुर्घटना होती रहती है, स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इस रूट से आवागमन करते हैं और हमेशा अप्रिय स्थिति का सामना करते थे। शराबी शराब पीकर गाली गलौज करते हैं, रोड पर ही शराब पीकर शराब के डिस्पोजल फेंक देते हैं, यहां से एंबुलेंस फायर विकेट का निकलना विपरीत परिस्थितियों में मुश्किल होता था। शराब दुकान के आसपास सड़क तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था यहां पर आने वाली महिलाएं एवं बच्चे इस रोड से आज आने जाने में शर्मिंदगी महसूस करते थे। शराबी हमेशा सड़क बाधित कर देते थे। युवा शक्ति संगठन ने अंग्रेजी शराब दुकान के बाद अब देशी शराब दुकान भी हटाने की मांग की है। युवा शक्ति संगठन के मदन सेन शारदा गुप्ता पारस जंघेल नवीन सिंह जुनैद खान सुनील शर्मा धनेश्वर चौहान पिंकू तिवारी अमोल साहू मणि वर्मा बंटी नाहर नीशु पांडे राजा बंजारे अमिताभ भट्टाचार्य अखिलेश वर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विधायक की पहल का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी है।

प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई को मार-डाला:भिलाई में सुबह से शाम तक दोनों ने शराब पी, रात में कुल्हाड़ी से किया वार,सिर पर धंसी
भिलाई के कैम्प में युवक पर कटर से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले दो युवकों को 24 घंटे के भीतर वैशाली नगर पुलिस ने दबोचा, की जा रही है अग्रिम कार्रवाई
Speeding caused the accident : सक्ती में दो कारों की टक्कर में एक की जान गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर किया सटीक हमला, अब पाकिस्तान की खैर नहीं
स्मृति नगर जुनवानी के सूने मकान निशाने पर, चोरियां बढ़ीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा – थाना प्रभारी का नहीं है कंट्रोल, आईजी-एसपी से शिकायत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diwali Gift Liquor Controversy
Diwali Gift Liquor Controversy : कांकेर के बिजली विभाग में दिवाली गिफ्ट के नाम पर शराब बांटने का आरोप, पुलिस ने बोतलें कीं जब्त

Diwali Gift Liquor Controversy :फिलहाल पुलिस यह पता…

Father Son Electric Shock Death
Father Son Electric Shock Death : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

tragic-incident-in-balodabazar : दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए…

Chhattisgarh Weather Forecast
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Chhattisgarh Weather Forecast: राजधानी रायपुर में 7 नवंबर…

Durg Festival Security
Durg Festival Security : त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा सख्त, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Durg Festival Security : एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा…

Dhanteras 2026 Shopping Sales Record
Dhanteras 2026 Shopping Sales Record : धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा! कारों से जूतों तक रिकॉर्ड बिक्री

Dhanteras 2026 Shopping Sales Record

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?