सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में कुपोषण और एनीमिया से लड़ने के लिए सरकार (Har Ghar Munga Abhiyan) के तहत घर-घर मुनगा पहुंचाने की तैयारी कर रही है। अभियान में प्रदेश के प्रत्येक घर में मुनगा के पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे। साथ ही स्कूली बच्चों को पोषण देने के लिए मिड-डे मील में भी मुनगा भाजी शामिल की जाएगी। इसके लिए करीब 23 हजार 500 स्कूलों में शाला पोषण वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। मुख्य सचिव विकासशील ने अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : CWSN Screening Negligence : दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग में लापरवाही, 8 जिलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
घर-घर बांटे जाएंगे पौधे
मंत्रालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अभियान (Har Ghar Munga Abhiyan) की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके तहत घरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, आश्रमों और छात्रावासों में भी मुनगा के पौधे लगाए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य मुनगा की उपलब्धता बढ़ाकर लोगों को पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक करना है।
यह भी पढ़ें : IPL 2027 Mitchell Starc : दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन, इस धुरंधर गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस
स्कूलों में पोषण वाटिका
प्रदेश के करीब 23 हजार 500 स्कूलों में शाला पोषण वाटिका (Har Ghar Munga Abhiyan) विकसित की जाएगी। इन वाटिकाओं में मुनगा के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि बच्चों को मध्याह्न भोजन में मुनगा भाजी उपलब्ध कराई जा सके। पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उद्यानिकी, कृषि एवं किसान कल्याण और वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Network : युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
डिजिटल निगरानी व्यवस्था
अभियान में पौधे बांटने के साथ उनके संरक्षण और देखभाल पर भी जोर दिया जाएगा। पौधों के रोपण, सिंचाई और सुरक्षा की निगरानी के लिए डिजिटल जियो-टैगिंग और लाइव डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पौधों की स्थिति और उनके जीवित रहने की दर पर नजर रखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Network : साइबर ठगी के म्यूल खाता नेटवर्क पर शिकंजा, 5 और आरोपी गिरफ्तार
महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी
अभियान (Har Ghar Munga Abhiyan) के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई है। विभाग आंगनबाड़ी स्तर पर समन्वय, पोषण शिक्षा और निगरानी करेगा। वहीं, सभी जिलों में अभियान की निगरानी संबंधित कलेक्टर करेंगे। सरकार का लक्ष्य मुनगा के पौधों के जरिए पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें लोगों की रोजमर्रा की थाली तक पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें : India Zimbabwe Women T20 Raipur : रायपुर में आज पहला टी20, महिला दर्शकों की एंट्री फ्री



