CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Administrative Efficiency :  डीजीसेट मरम्मत में लापरवाही पर सीएचएमओ को फटकार, आरइओ को नोटिस जारी

Administrative Efficiency :  डीजीसेट मरम्मत में लापरवाही पर सीएचएमओ को फटकार, आरइओ को नोटिस जारी

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Administrative Efficiency
Administrative Efficiency

सीजी भास्कर, 12 अगस्त : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, (जनदर्शन प्रकरण) और पीजीएन पोर्टल से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गंभीरता, गुणवत्ता और (Administrative Efficiency) से निराकरण किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचे।

अवैध अतिक्रमण और उत्खनन पर सख्त रुख

कलेक्टर ने कहा कि अवैध अतिक्रमण से जुड़े आवेदन अधिक प्राप्त हो रहे हैं। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासकीय भूमि से अवैध निर्माण को विधिवत हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करें। सभी एसडीएम को 6-4 मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। शासकीय कार्य हेतु उत्खनन की स्थिति में वैध दस्तावेज अनिवार्य होंगे।

सिविल अस्पताल खरसिया में मरम्मत न होने के कारण डायलिसिस कार्य प्रभावित होने पर कलेक्टर ने सीएचएमओ को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जहां प्रगति धीमी है, वहां के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि (Farmer Registry) में तेजी लाई जा सके। स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने पुसौर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृति व निर्माण प्रगति, महतारी वंदन योजना में आधार सीडिंग, भू-अर्जन अवॉर्ड प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्ती, पोषण ट्रैकर, स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैपिंग हेतु एमएसटीसी पोर्टल में पंजीयन तथा समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय से मूव होने वाली फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं और जिन अधिकारियों का ऑनबोर्डिंग शेष है, उसे तुरंत पूर्ण किया जाए, ताकि (e-Office) प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू हो।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, रायगढ़ डीएफओ अरविंद पी.एम.एस., धरमजयगढ़ डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

IPS Amit Kumar ADG Panel : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Collector Mayank Chaturvedi Orders : कार्यों में लेट-लतीफी को लेकर बिफरे कलेक्टर साहब….बैठक में 9 ठेकेदार के टेंडर निरस्त, ब्लैकलिस्ट भी होंगे…!
Tehsildars Promoted : 18 तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, बनाए गए डिप्टी कलेक्टर, कई की हुई नई पोस्टिंग
Biotech Incubation Centre Raipur : रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर:मुख्यमंत्री  साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Schools start from June 16: किताबें नहीं: निजी स्कूलों ने मांगा शेड्यूल

सीजी भास्कर, 08 जून। समर वेकेशन के बाद…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। कबीरधाम जिले में सोमवार…

Apple Event Today
Apple Event Today : iOS 27 और AI फीचर्स के साथ Apple कर सकता है बड़े ऐलान, रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट

WWDC 2026 में Apple iOS 27, AI फीचर्स,…

BHEL में निकली शानदार नौकरी, 12.63 लाख तक सालाना सैलरी का मौका; जानें चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

BHEL Recruitment 2026

BJP Vaishali Nagar
BJP Vaishali Nagar : भाजपा मंडल बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण,…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Police Delay in Arrest : FIR के 30 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भीम आर्मी–सतनामी समाज का थाने पर दबाव

24/01/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बिजनेसमैन को बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली, बारूद के छींटों से पत्नी-बेटे-बेटी घायल, रायपुर-भिलाई के फंसे 70 लोग श्रीनगर में

23/04/2025
छत्तीसगढ़

ज्ञापन देने निकले छात्र नेताओं को पुलिस ने रोका, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

17/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CG Breaking: देखिए विडियो 🔵 “जिया हो CRPF के लाला” ✅ जवानों ने जुगाड़ से नाव बना प्रसूता और Premature baby को उफनती नदी कराई पार, नवजात शिशु और माता दोनों सुरक्षित

22/07/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?