CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tantrik Fraud Case Raipur : तांत्रिक बना ठग, झाड़फूंक के बहाने महिला से गहने और नकद लेकर फरार

Tantrik Fraud Case Raipur : तांत्रिक बना ठग, झाड़फूंक के बहाने महिला से गहने और नकद लेकर फरार

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Tantrik Fraud Case Raipur
Tantrik Fraud Case Raipur

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। थाना राखी क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। खुद को झाड़फूंक करने वाला बताने वाला एक अज्ञात युवक (Tantrik Fraud Case Raipur) महिला के घर पहुंचा और तंत्र-मंत्र के बहाने 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकद लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • झाड़फूंक के बहाने गहने उतरवाए
  • (Tantrik Fraud Case Raipur) तलाश के बाद रिपोर्ट दर्ज
  • झाड़फूंक के नाम पर ठगी का नया तरीका

पुलिस के अनुसार ग्राम बेंद्री निवासी रेवती बाई साहू, पत्नी मदन साहू, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अक्टूबर 2025 को उनका ससुर तुका राम साहू, जो वृद्ध और कमजोर दृष्टि के हैं, एक व्यक्ति को लेकर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह उनका भांजा है। घर में मौजूद रेवती बाई और बहू ओम कुमारी साहू ने परंपरानुसार उसका स्वागत किया। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झाड़फूंक करने वाला बताया और कहा कि वह ओम कुमारी की तबीयत ठीक कर सकता है।

झाड़फूंक के बहाने गहने उतरवाए

शिकायत के अनुसार वह व्यक्ति बहू को झाड़फूंक के नाम पर उसके कमरे में ले गया। कुछ देर बाद उसने कहा कि “नजर उतारने” के लिए सोने के गहने निकालने होंगे। घर में रखे गुलबंद, टापस, मंगलसूत्र, डोंडा माला, अंगूठी, कान के टॉप्स और ₹12,000 नकद उसने एक रूमाल में बांध लिए। फिर दोनों महिलाओं से कहा कि “झाड़फूंक पूरी होने तक आपस में बात मत करना, मैं पूजा करके आता हूं।” इसके बाद वह व्यक्ति बाहर निकला और वापस नहीं लौटा।

(Tantrik Fraud Case Raipur) तलाश के बाद रिपोर्ट दर्ज

घरवालों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 7 नवम्बर को राखी थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच हेड कांस्टेबल घनेन्द्र वर्मा (क्रमांक 111) को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गांव के संभावित सुरागों के आधार पर ठग की पहचान में जुटी है।

झाड़फूंक के नाम पर ठगी का नया तरीका

पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में ठग खुद को तांत्रिक बताकर भोले-भाले ग्रामीणों से सोना-चांदी ठग रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राखी थाना पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का हुलिया मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी
सावधान….‼️ इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ऐसी एक ग़लत Link कर सकती है आपका बैंक एकाउंट खाली 🟢 आनलाईन फ्राड से बचने ऐसी कर लें फोन सैटिंग तो कभी नहीं होंगे “शिकार”
Chhattisgarh Weather Alert 2026 : केरल में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ को अभी इंतजार
CG Court News : रायपुर में पुलिस की गुंडागर्दी पर कोर्ट का करारा तमाचा, FIR के आदेश जारी
Suicide Cases In Chhattisgarh : बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं! पारिवारिक कलह बनी सबसे बड़ी वजह, एक साल में इतने हजार लोगों ने दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?