CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारातियों की बस नेशनल हाईवे पर दूध टैंकर से टकराई, दूल्हे के भाई समेत 4 की मौत, 15 घायल पहुंचे अस्पताल, खुशियां मातम में बदलीं

बारातियों की बस नेशनल हाईवे पर दूध टैंकर से टकराई, दूल्हे के भाई समेत 4 की मौत, 15 घायल पहुंचे अस्पताल, खुशियां मातम में बदलीं

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी। कल रात NH-28 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बारात लेकर जा रही सिटी राइड बस और दूध टैंकर की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह सड़क हादसा बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर से समस्तीपुर के देसुआ पतैली बारात लेकर जा रही थी। जैसे ही बस गांव से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास अचानक सामने से आ रहे दूध टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस मौके पर ही पलट गई और दूध टैंकर आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में दूल्हे का भाई आदित्य कुमार, सौरभ कुमार चमथा निवासी, गौरव कुमार चमथा निवासी, अमन कुमार काजी रसलपुर निवासी की मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और टैंकर का ड्राइवर व खलासी फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे कई जिंदगियां बच सकीं। प्रशासन ने भी घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा दिलाने की व्यवस्था की।

CG Board Result Declared : बीएसपी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में हारिका-हंसिका टॉपर, 12वीं में विनय बघेल अव्वल
Exclusive: यूपी के इस जिले में सपा दफ्तर पर चलेगा बुलडोजर? 31 साल पहले मुलायम सिंह यादव ने दी थी जमीन
Bilaspur Diwali Accident Case : दिवाली की खुशियां मातम में बदली… मासूम की आंख में घुसी पूजा की घंटी, हालत नाजुक
Navratri Viral Photo : नवरात्रि स्पेशल, गरबा टाइमिंग का अनोखा बोर्ड वायरल, लिखा है – “पुलिस आने तक…”
कैंसर से जीत कर दो जुड़वां बेटियों को गोद लिया, बनीं मिसाल: शिक्षिका बोलीं- मां बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?