सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 में नवाचार प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर (Durg Liquor Disposal) दी गई है। पूर्व निर्धारित 17 अक्टूबर की समय-सीमा बीतने के बाद युवा प्रतिभाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और स्व-सहायता समूहों को अपनी नवाचारी सोच प्रदर्शित करने का यह एक और अवसर प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें…Durg Liquor Disposal : दुर्ग में 34 हज़ार बल्क लीटर शराब नष्ट
इस राज्यस्तरीय अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज व स्थानीय परिवेश की व्यावहारिक समस्याओं के प्रभावी समाधान सामने (Durg Liquor Disposal) लाना है। इसमें विश्वविद्यालय, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के छात्र, शोधार्थी, प्राध्यापक, एमएसएमई, स्टार्टअप, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा स्वतंत्र नवाचारी व्यक्तिगत रूप से अथवा समूह बनाकर भाग ले सकते हैं। सहभागिता हेतु आवेदक अथवा टीम के कम से कम एक सदस्य के पास छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। इसके लिए किसी कंपनी पंजीयन की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, यानी केवल आइडिया (विचार) के स्तर पर भी प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
अभियान के तहत कुल 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित है, जिसमें प्रत्येक चयनित विजेता को 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में पांच विजेताओं का चयन होगा, जिनमें तीन सामान्य, एक महिला तथा एक 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के नवाचारी के लिए आरक्षित रहेगा।
इच्छुक प्रतिभागी अधिकृत पोर्टल sevainnovationchallenge.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Durg Liquor Disposal) कर सकते हैं। आवेदन के साथ समस्या, उसका समाधान, वर्तमान स्थिति, पहचान व निवास प्रमाण-पत्र और अधिकतम छह स्लाइड की पीडीएफ प्रस्तुति अपलोड करनी होगी। एक नवाचार केवल एक ही क्षेत्र और उप-विषय में मान्य होगा, दोहरे आवेदन पाए जाने पर उन्हें स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…Raipur Factory Theft : रायपुर में बड़ी चोरी, चौकीदार को बांधकर 800 किलो कॉपर वायर ले गए चोर


