CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIIT Naya Raipur Conference : युवा वैज्ञानिकों के लिए बड़ा मंच, मार्च में छत्तीसगढ़ में होगा ज्ञान और नवाचार का संगम

IIIT Naya Raipur Conference : युवा वैज्ञानिकों के लिए बड़ा मंच, मार्च में छत्तीसगढ़ में होगा ज्ञान और नवाचार का संगम

By Newsdesk Admin
23/01/2026
Share
IIIT Naya Raipur Conference
IIIT Naya Raipur Conference

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने खास होने (IIIT Naya Raipur Conference) वाले हैं। राज्य में एक ऐसा मंच सजने जा रहा है, जहां प्रतिभा, विचार और विज्ञान एक साथ दिखाई देंगे और चुनिंदा युवा वैज्ञानिकों को पहचान के साथ प्रोत्साहन भी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में 17 और 18 मार्च 2026 को 21वां छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (CYSC-2026) आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और ट्रिपल आईटी नया रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शोध, नवाचार और अकादमिक पहचान का सशक्त मंच प्रदान करना है।

सम्मेलन को राज्य के उभरते वैज्ञानिकों के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जहां उन्हें न सिर्फ अपने शोध को प्रस्तुत करने का मौका (IIIT Naya Raipur Conference) मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक समुदाय से जुड़ने का अनुभव भी प्राप्त होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ की विकास आवश्यकताओं से जुड़े मौलिक और नवाचारी शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. कवीश्वर प्रशांत ने कहा कि युवा वैज्ञानिक सम्मेलन राज्य की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। CYSC-2026 के माध्यम से राज्य में हो रहे मौलिक शोध को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

वहीं ट्रिपल आईटी नया रायपुर के कुलपति एवं निदेशक प्रो. ओम प्रकाश व्यास ने कहा कि संस्थान में इस सम्मेलन का आयोजन शोध-केंद्रित दृष्टिकोण और युवा वैज्ञानिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से संवाद, मार्गदर्शन और अनुसंधान क्षमता के विकास का अवसर मिलेगा।

CYSC-2026 की प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान (IIIT Naya Raipur Conference) की जाएगी। इसके साथ ही पुरस्कार विजेताओं को देश की किसी राष्ट्रीय प्रयोगशाला, प्रतिष्ठित शोध संस्थान या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में दो माह तक उन्नत शोध कार्य करने का अवसर भी दिया जाएगा।

इस सम्मेलन में कृषि विज्ञान, इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, भौतिकी, गणित, पशु चिकित्सा, खनन, वानिकी सहित कुल 20 विषय-धाराओं को शामिल किया गया है, जिनमें युवा शोधकर्ता अपने मौलिक शोध पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

सम्मेलन के लिए पंजीकरण और एकल लेखक शोध पत्र प्रस्तुति की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रस्तुत शोध पत्र छत्तीसगढ़ में किया गया, मौलिक और अप्रकाशित होना अनिवार्य है। सभी शोध पत्रों की प्लेज़रिज़्म जांच भी की जाएगी। अधिक जानकारी और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए cgysc2026.iiitnr.ac.in वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

Governor Visit Sonpuri : राज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी में विकास की जमीनी हकीकत परखी, अफसरों को दी चेतावनी…!
SIRPUR FESTIVAL 2026 : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव कलेक्टर ने दिए अंतिम निर्देश, जानें कब से होगा शुरू
बैंक मैनेजर रिश्वत में खा गया 39 हजार का देशी मुर्गा, सवा लाख रुपये भी डकारे फिर भी नहीं मिला किसान को लोन, बोला – “भैया आत्मदाह कर लूंगा” मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Tadmetla Case : 76 जवानों की शहादत वाले मामले में बड़ा फैसला, अदालत ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल
Aspirational Block Ranking  : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?