CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खबरदार….भीख मांगने वाले हाथ पहुंच गए गले तक, चार महिलाओं का गिरोह छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्त में, सवा लाख रूपये वाली सोने की चेन हुई जब्त

खबरदार….भीख मांगने वाले हाथ पहुंच गए गले तक, चार महिलाओं का गिरोह छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्त में, सवा लाख रूपये वाली सोने की चेन हुई जब्त

By Newsdesk Admin
27/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। भीख मांगने का नाटक कर रही चार महिलाओं के एक गिरोह ने शातिर अंदाज में दुकानदार के गले से सोने की चेन पार कर दी। दुकानदार को इसका पता बहुत देर बाद चला, तो उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की। इसके बाद पुलिस ने चारों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सवा लाख रुपए मूल्य की चेन बरामद की गई। यह मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकैट पेंड्री का है।

पुलिस ने बताया कि बलौदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर में महिलाओं का एक गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था। ये लोग भीख मांगने का झांसा देकर लोगों के गहने चोरी कर रहे थे। ऐसे ही एक दुकानदार के गले से सोने की चेन पार करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। शत्रुहन सिंह निवासी टिकैत पेंड्री जो अपने गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 सितंबर के सुबह वह अपनी दुकान के सामने सफाई कर रहा था। इसी दौरान चार महिला दुकान के पास ताली बजाकर भीख मांगने लगीं। इसी बीच एक महिला ने दुकानदार के पीठ, गर्दन को छूकर पैसे की मांगने करने लगी। दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदार राकेश ध्रुव से उस महिला को 50 रूपए दिलवा दिए। इसके बाद वो महिलाएं वहां से चली गईं। कुछ देर बाद दुकानदार शत्रुहन ने अपने गले में पहने सोने की चेन का ध्यान आया तो चेन गायब थी।

रिपोर्ट के मुताबिक सोने की चेन का वजन 19.940 ग्राम और मूल्य 1 लाख 23 हजार रुपए था। इसकी वह खोजबीन करने लगा, नहीं मिलने पर उसे याद आया कि 4 महिलाएं जो भीख मांगने आई थीं, उन्हीं में से किसी ने उसकी चेन चोरी कर होगी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने आस पास से घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर, साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त भाठापारा जिला बलौदा बाजार की चार महिला संदेहियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल लिया। महिलाओं के कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली गई है। इस मामले में नीरा सांवरा (35 वर्ष) सुमित्रा सांवरा (40) ललिता पति राम (35 साल) मानकी पति दउवा (32) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

White Temple Replica : बर्मा के श्वेत मंदिर की तर्ज पर निर्मित पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा
Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Elephant Herd Movement : हाथियों ने फसल रौंदकर तालाब में की जमकर धींगा मस्ती, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
GST Department Reshuffle Chhattisgarh : जीएसटी विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त समेत 10 निरीक्षक हुए इधर से उधर
लड़का हुआ या लड़की? MP के अस्पताल में 2 बच्चों की अदला-बदली, परिजनों ने कहा- DNA टेस्ट कराओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?