सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और करीब छह महीने तक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार (Raigarh News) किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

जंगल में मवेशी चराने गई थी किशोरी Raigarh News
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में 17 वर्षीय किशोरी गांव के जंगल में मवेशी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पास के गांव के रहने वाले संजय यादव ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि युवक ने शादी कर पत्नी बनाकर रखने का वादा किया और किशोरी को अपने साथ ले गया। इस दौरान करीब छह महीने तक उसका शोषण किए जाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें…Kharge Statement : खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें…Yamuna Cruise : दिल्ली की यमुना में शुरू हुई क्रूज की सैर, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर
गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की उम्र की पुष्टि के लिए जन्म प्रमाण पत्र जब्त किया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
खबरें और भी हैं…Kharge Statement : खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, विजय शर्मा नाराज तो दीपक बैज ने लगाया प्रोपेगेंडा का आरोप


