CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Budget 2025 : 3 मार्च को पेश होगा सौगातों का खजाना, डेढ़ लाख से अधिक होगा राज्य का बजट

CG Budget 2025 : 3 मार्च को पेश होगा सौगातों का खजाना, डेढ़ लाख से अधिक होगा राज्य का बजट

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share
CG Budget 2025
CG Budget 2025

सीजी भास्कर, 27 फरवरी : साय सरकार का मुख्य बजट (CG Budget 2025) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को बजट पेश करेंगे। इस अवसर पर वे मुख्य बजट में कई नई योजनाओं और घोषणाओं का ऐलान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग ने बजट (CG Budget 2025) प्रस्ताव तैयार करने से पहले सभी विभागों से पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था।

इस बार का मुख्य बजट (CG Budget 2025) एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान इस बारे में कुछ जानकारी साझा की थी।

उन्होंने कहा कि तृतीय अनुपूरक बजट बहुत अच्छा है और मुख्य बजट भी इससे बेहतर होगा, क्योंकि इस बार का बजट एक लाख 60 हजार करोड़ से अधिक होने वाला है। उल्लेखनीय है कि पिछले मुख्य बजट का आकार एक लाख 47 हजार करोड़ रुपए था।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश का मुख्य बजट (CG Budget 2025) सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा। राज्य के आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं। सरकार का विशेष ध्यान सुधारों और अच्छे शासन पर रहेगा।

मुख्य बजट में वित्त मंत्री पंचायत और नगरीय निकायों के विकास कार्यों के साथ नई योजनाओं की अधिक घोषणाएं कर सकते हैं। हाल ही में निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जनता ने शानदार जीत दिलाई है, जिससे सरकार पर यह दबाव बढ़ गया है कि वह जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक योजनाएं और घोषणाएं करे। इसके अलावा, आदिवासी समुदायों के लिए भी बजट में कुछ विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।

Food Safety Inspection in Suhela : खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों में दी दबिश
विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि
IPS Ratanlal Dangi News : यौन उत्पीड़न आरोप में फंसे IPS रतनलाल डांगी, बोले– महिला कर रही ब्लैकमेलिंग
Bedroom CCTV Divorce Case Chhattisgarh: हाईकोर्ट ने निजी वीडियो सबूत पर दोबारा सुनवाई के दिए आदेश
Tatibandh Fire Incident : घर में उठता धुआं और बंद दरवाजा, कुछ ही मिनटों में एक बुजुर्ग की जिंदगी खत्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?