ब्लेयर टिकनर की जगह क्रिस्टियन क्लार्क को मौका : India vs New Zealand 3rd ODI Update
दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय ब्लेयर टिकनर को गेंद लग गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें कन्कशन से मुक्त घोषित कर दिया गया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें आईसीसी के नियमों के तहत सात दिन का अनिवार्य विश्राम पूरा करना होगा। इसी वजह से उनके कवर के तौर पर क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है।

लॉकी फर्ग्यूसन भी सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे में नहीं खेल पाएंगे। टी20 सीरीज (India vs New Zealand 3rd ODI Update) के दौरान उनकी दाहिनी पिंडली में हल्की चोट लगी थी। वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। टीम प्रबंधन ने चोटिल खिलाड़ियों की जगह अतिरिक्त विकल्प तैयार रखने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें : Virat Kohli Post : ‘आप तभी फेल होते हैं जब…’ ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट कोहली के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
मैट हेनरी और काइल जेमीसन टीम के साथ रहेंगे
मैट हेनरी और काइल जेमीसन को पहले तीसरे वनडे (India vs New Zealand 3rd ODI Update) के बाद वेलिंगटन में टेस्ट कैंप से जुड़ना था, लेकिन अब वे चौथे वनडे के लिए भी टीम के साथ रहेंगे। चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में दो और खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए खिलाड़ी होंगे रवाना
टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स और नैथन स्मिथ 11 नवंबर को वेलिंगटन के लिए रवाना होंगे। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियां (India vs New Zealand 3rd ODI Update) शुरू करेंगे। टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : India Afghanistan ODI Series : फिटनेस साबित न करने पर टीम से होंगे बाहर रोहित और पांड्या
ख़बरें और भी हैं :Vaibhav Suryavanshi India U19 Captain: नीली जर्सी में नया अध्याय, अफ्रीकी जमीन पर पहली अग्निपरीक्षा



