CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suicide Attack In Madrasa : नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी

Suicide Attack In Madrasa : नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share
Suicide Attack In Madrasa
Suicide Attack In Madrasa

सीजी भास्कर, 28 फरवरी : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती विस्फोट (Suicide Attack In Madrasa) में जेयूआई-एस नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी समेत कम से कम 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। यह धमाका अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने एक विस्फोट (Suicide Attack In Madrasa) में मदरसे के केयरटेकर और जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) के प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की है।

पीटीआई के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाके में आत्मघाती बम का इस्तेमाल होने का संदेह है, जिसमें हमीदुल हक को लक्ष्य बनाया गया था। हमने उन्हें छह सुरक्षा गार्ड प्रदान किए थे।

यह धमाका जुमा की नमाज के दौरान हुआ। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नौशेरा और पेशावर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

काजी हुसैन मेडिकल कॉम्प्लेक्स के एक डॉक्टर ने बताया कि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं और पांच शव अस्पताल में लाए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने इस आत्मघाती धमाके (Suicide Attack In Madrasa) की कड़ी निंदा की है। जेयूआईएफ के नेताओं ने घायलों के लिए रक्तदान की अपील की है।

Deepak Joshi Marriage Controversy: वायरल तस्वीरों के बीच पूर्व मंत्री दीपक जोशी सोमवार को रखेंगे अपना पक्ष
मणिपुर में अचानक सरकार बनाने की हलचल, गवर्नर से मिले बीजेपी नेता, 44 विधायकों के समर्थन का दावा
अब दोपहिया वाहन चालकों को भी भरना होगा टोल टैक्स…
सोनम का बैग जलाने का मामला: FSL टीम की जांच, प्रॉपर्टी ब्रोकर पर शक, गार्ड गिरफ्तार…
ज्योति मल्होत्रा को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासा, दो सालों में इतनी बार पहुंची मुंबई, इस चीज का बनाया था वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?