सीजी भास्कर, 11 नवम्बर । सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। काराबेल गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों सोमवार रात घर से निकले थे और गांव में साथ घूम रहे थे। (Tragic accident in Surguja)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत और 40 घायल; मृतकों में बस मालिक भी शामिल
सोमवार रात घर से साथ घूमने निकले थे दोनों ग्रामीण : Tragic accident in Surguja
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अशोक बखला और 55 वर्षीय कमल तिर्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में शराब पी थी। ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार मुड़ापारा इलाके में देखा था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।
मंगलवार सुबह पानी से भरे कुएंनुमा गड्ढे में दोनों के शव तैरते मिले। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।
यह भी पढ़ें : कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: किसी ने बेटी खोई, किसी के सामने मां ने तोड़ा दम, चश्मदीदों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

अंधेरे में पैर फिसलने से गड्ढे में गिरने की आशंका
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गड्ढे में करीब 8 फीट तक पानी भरा हुआ था। आशंका है कि अंधेरे में दोनों का पैर फिसला और वे गड्ढे में गिर गए।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले (Tragic accident in Surguja) की जांच जारी है और दोनों की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Durg Road Accident – स्कूल जा रही मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
ख़बरें और भी हैं : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे: पेड़ से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत; एक दिन पहले ही हुई थी हेलमेट जागरूकता चौपाल


