सीजी भास्कर, रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से 60 नई दमकल गाड़ियां (Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles) खरीदी जा रही हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए पर्याप्त ड्राइवर नहीं हैं। राज्य की अग्निशमन व्यवस्था (Chhattisgarh Fire Services) में कर्मचारियों की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2016 में विभाग बनने के बाद से अब तक एक भी नियमित भर्ती नहीं हुई है।
पहली बार करीब 100 ड्राइवरों और ऑपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन अभी तक लिखित परीक्षा भी नहीं हो सकी है। नए वाहनों के टेंडर पूरे हो चुके हैं और अगले एक महीने में इनके फायर स्टेशनों तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मौजूदा दमकल गाड़ियों के संचालन के लिए ही पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं, तो नई गाड़ियों को कौन चलाएगा?
यह भी पढ़ें : Durg Farmer News : धान बेचने से पहले किसानों को बड़ा झटका! दुर्ग में पोर्टल से 8,365 खसरे गायब, हजारों किसानों का रकबा शून्य
10 साल में पांच बार खरीदे वाहन
वर्ष 2016 में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग (Chhattisgarh Fire Department) का गठन हुआ था। इसके बाद पिछले 10 वर्षों में पांच बार दमकल वाहनों की खरीदी की गई, लेकिन नियमित कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई। फिलहाल विभाग पुलिस और नगर सेना से मिले कर्मचारियों के भरोसे काम चला रहा है। अब करीब 100 ड्राइवरों और ऑपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग की ओर से नवंबर में लिखित परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Daily Wage Employees Regularization : छत्तीसगढ़ के 3,500 दैनिक वेतनभोगियों का स्थायीकरण फिर अटका!
रायपुर में 14 गाड़ियों पर 14 ड्राइवर
राजधानी रायपुर में दमकल व्यवस्था (Raipur Fire Brigade) के सामने कर्मचारियों की कमी की स्थिति साफ दिखाई देती है। यहां करीब 14 दमकल गाड़ियां हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए केवल 14 ड्राइवर उपलब्ध हैं। जबकि तीन शिफ्ट में संचालन के लिए प्रत्येक वाहन पर कम से कम तीन ड्राइवरों की जरूरत होती है। इस हिसाब से 14 वाहनों के लिए 42 ड्राइवर चाहिए। इसके बावजूद रायपुर के लिए 12 से 15 नई दमकल गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। नए वाहन आने के बाद ड्राइवरों की जरूरत और बढ़ जाएगी। ऐसे में राजधानी में फायर ब्रिगेड संचालन (Raipur Fire Brigade Driver Shortage) की चुनौती बढ़ सकती है।
हाइड्रोलिक फायर फाइटर की आयु पूरी
विभाग गठन के समय नगरीय निकायों के अग्निशमन केंद्र और संसाधन नए विभाग को सौंपे गए थे। उस दौरान करीब 60 से 70 दमकल गाड़ियां मिली थीं, जिनमें कई काफी पुरानी थीं। बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने के लिए उपलब्ध एकमात्र हाइड्रोलिक फायर फाइटर की निर्धारित आयु भी समाप्त हो चुकी है। नया हाइड्रोलिक वाहन खरीदने पर 24 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में आधुनिक दमकल संसाधनों (Chhattisgarh Fire Safety Equipment) की उपलब्धता भी विभाग के सामने चुनौती बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : MCL IPO 2026 : 19 नवंबर से खुलेगा MCL का IPO, 8,981 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीख
डीजी बोले- इसी महीने परीक्षा का प्रयास
अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन के डीजी पवन देव ने बताया कि विभाग में नियमित भर्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी महीने ड्राइवरों की लिखित परीक्षा आयोजित कराने की कोशिश है। परीक्षा के बाद जल्द से जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। अब देखना होगा कि नई दमकल गाड़ियों के फायर स्टेशनों तक पहुंचने से पहले भर्ती प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ती है और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए विभाग क्या व्यवस्था करता है।



