CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में निर्माण के लिए नहीं चाहिए होगी पुलिस की इजाजत, अमित शाह का आदेश

दिल्ली में निर्माण के लिए नहीं चाहिए होगी पुलिस की इजाजत, अमित शाह का आदेश

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को हाई -लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें की. इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमित की जरूरत नहीं होगी.

साथ ही उन्होंने दिल्ली दंगों के मामलों को जल्दी निपटाने के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजक नियुक्त करने के निर्देश दिए. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके कागजात बनवाने और यहां रहने में मदद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें.

Contents
  • दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश
  • दिल्ली सरकार को लेकर क्या कहा?

दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश

बीजेपी ने पूरे 26 साल बाद राजधानी में सत्ता कायम की है. इसी के बाद अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग से ही दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाया जा सकता है. इसी के साथ उन्होंने पुलिस को कई निर्देश भी दिए.

पुलिस को क्या निर्देश दिए

1.महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए जेजे क्लस्टरों में नई सुरक्षा समितियां बनाई जानी चाहिए.

2.अमित शाह ने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.

3.अमित शाह ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वो इंटरस्टेट गैंग को यहां से हटाए.

4.गृह मंत्री ने कहा, दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं चाहिए होगी.

5. इस दौरान उन्होंने दिल्ली दंगों का भी जिक्र किया. अमित शाह ने कहा कि 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के जल्द से जल्द निपटान के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इन मामलों का निपटारा किया जा सके.

6. दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द अतिरिक्त पोस्ट के लिए नियुक्ति करनी चाहिए.

7. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, डीसीपी लेवल के अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर जनसुनवाई कैंप लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें.

8. दिल्ली के ट्रैफिक जाम का भी अमित शाह ने जिक्र किया. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस को उन जगहों की पहचान करनी चाहिए जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव को मीटिंक कर इसका समाधान निकालना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके.

9. नशीले पदार्थों के केस (narcotics cases ) से निपटने और इसको जड़ से खत्म करने के लिए काम किया जाना चाहिए. साथ ही नशीले पदार्थों के पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाना चाहिए.

बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर क्या कहा?

अमित शाह पहले भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन पर एक्शन लेने की बात कर चुके हैं. इस दौरान भी उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्या के घुसपैठियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, दिल्ली में उस नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए जो रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देश में घुसने, दस्तावेज बनाने और यहां रहने के लिए सुविधा देते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए.

दिल्ली सरकार को लेकर क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार को लेकर कहा कि पीएम मोदी की उम्मीदों के मुताबिक, दिल्ली की डबल इंजन सरकार विकासित और सुरक्षित दिल्ली के लिए डबल स्पीड से काम करेगी.

इसी के साथ दिल्ली के मानसून को लेकर भी उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर सड़कों पर पानी के जमने से निपटने के लिए ‘मानसून एक्शन प्लान’ तैयार करना चाहिए.

जमीन बेचने-खरीदने वालों के लिए बिहार में सख्त नियम, 1 मार्च से करना होगा ये काम
PACS IN CG : छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
नर्स की रहस्यमयी मौत: शादी के 3 महीने बाद इंजेक्शन लगाने के कुछ घंटे बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
सावधान….‼️ इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ऐसी एक ग़लत Link कर सकती है आपका बैंक एकाउंट खाली 🟢 आनलाईन फ्राड से बचने ऐसी कर लें फोन सैटिंग तो कभी नहीं होंगे “शिकार”
प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?