CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन, रायपुर में पुतला जलाने पर पुलिस ने रोका, अब ED दफ्तर घेरने की तैयारी..

ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन, रायपुर में पुतला जलाने पर पुलिस ने रोका, अब ED दफ्तर घेरने की तैयारी..

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च ।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया।

राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर राजीव गांधी चौक पर ईडी का पुतला फूंकने की कोशिश की। लेकिन पुतले में आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने हैंड-हेल्ड फायर एक्सटिंग्विशर से उसे तुरंत बुझा दिया।

ED पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने ईडी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी सिर्फ कांग्रेस पर नजर रख रही है, लेकिन भाजपा के फंडिंग और खर्चों की जांच से बच रही है।

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि ईडी ने पार्टी से कुछ दस्तावेज मांगे थे, जो उन्होंने खुद जाकर जमा कर दिए। इसके बावजूद ईडी ने उन्हें जबरन 9 घंटे तक बिठाए रखा। कांग्रेस ने इसे विपक्ष को परेशान करने की रणनीति बताया।

बीजेपी के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं?

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि अगर ईडी को राजनीतिक दलों के खर्चों की इतनी ही चिंता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस की जांच क्यों कर रही है?

अगर ईडी में हिम्मत है तो वह बीजेपी के 150 करोड़ रुपए की लागत से बने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा कार्यालय फाइव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है, जिसकी फंडिंग की जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने रायपुर स्थित भाजपा के एकात्म परिसर कार्यालय को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे महज 1 रुपए में राजनीतिक कार्यालय के लिए लिया था, लेकिन अब इसे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बना दिया गया है और वहां से हर महीने 1.5 करोड़ रुपए का किराया वसूला जा रहा है। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या ईडी इसकी भी जांच करेगी?

3 मार्च को ईडी कार्यालय का घेराव

कांग्रेस ने घोषणा की है कि 3 मार्च को दोपहर 12 बजे रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और ED की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

Republic Day Celebration Bilaspur: CM Vishnudev Sai ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, ली सलामी
रायपुर में ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ से कर्मचारियों को ट्रेनिंग, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा
‘संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई का आदेश देना गलत’, High कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, CJI बोले- हम नहीं…
Power crisis in the scorching heat : भड़के विकास उपाध्याय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नए सब-स्टेशन की मांग
Job Alert : जेल प्रहरी भर्ती 2025, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती – जानिए पूरी डिटेल्स

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?