CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केरल कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं…’, शशि थरूर के साथ मतभेद की अटकलों के बीच बोले राहुल गांधी

केरल कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं…’, शशि थरूर के साथ मतभेद की अटकलों के बीच बोले राहुल गांधी

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

‘सीजी भास्कर 2 मार्च कांग्रेस और शशि थरूर के बीच तनातनी की अटकलों और शशि थरूर द्वारा केंद्र सरकार की तारीफ के बाद उठ रहे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी नेता केरल में एकजुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं.राहुल गांधी ने 28 फरवरी को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद केरल कांग्रेस नेताओं की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की. उन्होंने फोटो के साथ लिखा हम एकजुट हैं.

इस बैठक के दौरान 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई. कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी नेता पार्टी लाइन से हटकर बयान देंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.बैठक में शशि थरूर, राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी, केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन, केरल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीसन और पार्टी की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी मौजूद रहे

.सूत्रों के मुताबिक लगभग तीन घंटे चली इस बैठक में राहुल गांधी ने साफ कहा कि सभी नेताओं को राजनीतिक रणनीति को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए जो पार्टी लाइन के खिलाफ हो.यह बैठक उस समय बुलाई गई, जब शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और यह कहा था कि अगर कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास “अन्य विकल्प” भी मौजूद हैं.हाल ही में, तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने केरल की पिनाराई विजयन सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की नीतियों की भी तारीफ की थी, जिससे कांग्रेस नेतृत्व नाराज था.

थरूर ने जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी की वॉशिंगटन यात्रा और व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का भी स्वागत किया था. इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.शशि थरूर को पार्टी में दरकिनार किए जाने की खबरों के बीच राहुल गांधी ने करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली में उनके साथ बंद कमरे में बैठक भी की थी. हालांकि, शशि थरूर ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है, लेकिन CPI(M) ने संकेत दिया है कि अगर थरूर कांग्रेस छोड़ते हैं तो वे उनका स्वागत करने को तैयार हैं.

CPI(M) के वरिष्ठ नेता थॉमस आइजैक ने कहा कि अगर शशि थरूर कांग्रेस छोड़ते हैं तो केरल की राजनीति में वे अनाथ नहीं रहेंगे.आइजैक ने कहा कि अगर थरूर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं तो CPI(M) के लिए उन्हें अपनाने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारी पार्टी पहले भी कई कांग्रेस नेताओं का स्वागत कर चुकी है. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि थरूर अब तक कांग्रेस में बने हुए हैं.

Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
आधी रोटी मंज़ूर, पर झुकना नहीं — मौलाना मदनी ने मोदी और भागवत की तारीफ से क्यों चौंकाया सबको?”
बार-बार झूठ बोल रहा मुंबई हमलों का गुनहगार तहव्वुर राणा, अब NIA ने निकाली काट; लेगी ये एक्शन
तो सही निकला अंदेशा, एटॉमिक सुरक्षा खतरे में पड़ने पर पाकिस्तान ने लगाई थी मदद की गुहार
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी बेटों समेत खाया जहर, बड़े बेटे की मौत, तीन गंभीर हालत में भेजे गए अस्पताल, आज सुबह सभी ने ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?