CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले पढ़ाया कलमा, फिर धर्मांतरण के बाद कर डाला कांड, दोस्त की पत्नी-साली और बेटी को लेकर भागा मौलाना

पहले पढ़ाया कलमा, फिर धर्मांतरण के बाद कर डाला कांड, दोस्त की पत्नी-साली और बेटी को लेकर भागा मौलाना

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

छांगुर बाबा से ताल्लुकात होने का संदेह, पुलिस कर रही जांच

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। एक मौलाना पर तीन महिलाओं को कलमा पढ़ाने, फिर धर्मांतरण करके उन्हें लेकर फरार हो जाने का आरोप लगा है। आरोप खुद मौलाना के एक दोस्त ने लगाया है।

Contents
  • छांगुर बाबा से ताल्लुकात होने का संदेह, पुलिस कर रही जांच
  • घर में सलमान का बढ़ता दखल
  • अपहरण और लापता परिवार
  • आरोपी मौलाना की तलाश

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज यह मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है। इसमें पुलिस ने मौलाना सलमान शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए सर्विलांस समेत दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

मड़ियांव क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी (Private Company) में काम करने वाले शख्स ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात सीतापुर के सिधौली निवासी सलमान शेख से हुई थी।

दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और सलमान नियमित रूप से पीड़ित के घर आने-जाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, कई बार जब वह काम पर होता था, तब भी सलमान उसके घर घंटों रुकता था।

इस दौरान सलमान ने पीड़ित की पत्नी और साली को इस्लामिक शिक्षा देना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि सलमान ने दोनों महिलाओं को कलमा पढ़वाया और धीरे-धीरे उनका व्यवहार बदलने लगा। दोनों पूजा-पाठ में रुचि लेना बंद कर चुकी थीं और अक्सर इस्लामिक बातें करती थीं। विरोध करने पर पत्नी और साली झगड़ने लगती थीं।

घर में सलमान का बढ़ता दखल

पीड़ित ने बताया कि उसने सलमान को घर आने से मना किया, लेकिन उसकी साली सलमान को अपना दोस्त (Friend) बताकर बात टाल देती थी।

पीड़ित को शक हुआ कि सलमान कुछ गलत इरादों से घर आ रहा है। एक बार पत्नी ने सलमान की बातों का जिक्र किया, जिसमें उसने धर्मांतरण के लिए मोटी रकम मिलने की बात कही थी, लेकिन बाद में पत्नी ने इस बात से इनकार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि उसे अंदाजा नहीं था कि सलमान उसकी पत्नी, साली और मासूम बेटी को भ्रमित कर उनके साथ इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

अपहरण और लापता परिवार

घटना एक हफ्ते पहले की है, जब पीड़ित काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी, साली और पांच साल की बेटी घर से गायब थीं।

अलमारी खुली पड़ी थी, सामान बिखरा हुआ था और जेवर व नकदी भी गायब थी।

पीड़ित ने सलमान और अपनी पत्नी व साली के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी फोन स्विच ऑफ थे।

मोहल्ले वालों ने बताया कि सलमान को तीनों के साथ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर देकर सलमान शेख के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

आरोपी मौलाना की तलाश

मड़ियांव थाने के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सलमान शेख के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सलमान, पत्नी, साली और बच्ची की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं, जिनमें सर्विलांस टीम भी शामिल है।

पुलिस को शक है कि सलमान का कनेक्शन जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से हो सकता है, जिसके आधार पर जांच को और गहरा किया जा रहा है।

Bhilai Poster Knife Attack: होर्डिंग में फोटो न होने पर भड़का युवक, समिति सदस्य पर किया चाकू से हमला
Woman Maoist Surrender : पांच लाख की इनामी महिला माओवादी लक्ष्मी ने किया आत्मसमर्पण
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए
पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
Bilaspur Pet Shop Registration: 5 दिन का अल्टीमेटम, बिना पंजीयन चल रही पालतू पशु दुकानें और ब्रीडिंग सेंटर होंगे सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?