CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Supply Complaint : पानी की शिकायत पर सख्त हुए डिप्टी CM, 2 ईई को नोटिस

Water Supply Complaint : पानी की शिकायत पर सख्त हुए डिप्टी CM, 2 ईई को नोटिस

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
Water Supply Complaint
Water Supply Complaint

सीजी भास्कर, 12 जून : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति (Water Supply) व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) के बस्तर दौरे के दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना (Nal Jal Yojana) से नियमित पानी नहीं मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED Department) ने दंतेवाड़ा और कोंडागांव के कार्यपालन अभियंताओं (Executive Engineer) को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

Contents
  • ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई
  • नल-जल योजना के क्रियान्वयन पर सवाल

हाल ही में बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) ने कोंडागांव के बेड़मा और दंतेवाड़ा के टेकनार गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम (Jal Arpan Program) में हिस्सा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना (Nal Jal Yojana) के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रमुख अभियंता के.के. मरकाम की ओर से दोनों जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया। विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कोंडागांव के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत तैयार योजना का संचालन और संधारण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके कारण ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही है।

नल-जल योजना के क्रियान्वयन पर सवाल

दंतेवाड़ा के टेकनार गांव में भी जल अर्पण कार्यक्रम (Jal Arpan Program) के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी में भी नल-जल योजना (Nal Jal Yojana) से तकनीकी मानकों के अनुरूप जलापूर्ति (Water Supply) नहीं होना गंभीर लापरवाही है। विभाग ने इसे शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष
Korba police solved a year-old theft : लाखों का माल जब्त
Youth Congress Protest Kabirdham : कवर्धा में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का फूंका पुतला
Student Protest Against Teacher 2025: दंतेवाड़ा स्कूल में टीचर के अपशब्दों से भड़के छात्र, बोले–जब तक हटेंगी शिक्षक, पढ़ाई नहीं करेंगे
दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cash Theft
Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

Durg Cash Theft :पुलिस का मानना है कि…

Chhattisgarh Monsoon Update
Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update :विभाग ने लोगों से खराब…

Government Job Fraud
Government Job Fraud : 3.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Government Job Fraud :पुलिस यह भी जांच कर…

Durg Cyber Fraud 
Durg Cyber Fraud : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार

Durg Cyber Fraud :म्यूल बैंक खाते साइबर ठगी के…

Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा

Bilaspur Cobra Bite : चिकित्सकों के अनुसार, घायल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?