CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष

कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितंबर। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के सीनियर लीडर रविन्द्र चौबे पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

PCC बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के मामले में भी अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व अब भूपेश बघेल को करना चाहिए।

इस पर पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने उन्हें महाज्ञानी बताया था। जिसे लेकर खूब सियासी बवाल हुआ।

अब जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविंद्र चौबे के खिलाफ सर्वसम्मति से अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

रायपुर के राजीव भवन में बुधवार को सम्पन्न बैठक के दौरान रविन्द्र चौबे के नेतृत्व परिवर्तन वाले बयान पर कांग्रेस के 2 जिला अध्यक्ष आपस में भिड़ गए।

जगदलपुर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि –

चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनकी तारीफ की थी। इसमें गलत कुछ नहीं है। जन्मदिन पर इस तरह की बातें कही जाती हैं।

रविंद्र चौबे के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर बैठक में जिला अध्यक्षों ने कहा कि, यह देखा गया है कि जब छोटे कार्यकर्ता कुछ गलती करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। लेकिन बड़े नेताओं के मामले में उदासीनता बरती जाती है।

इस पर बाकी जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों ने कहा कि, ऐसे मामलों में भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

जानिए रविंद्र चौबे क्या बोले थे…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें।

उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। यह ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है।

रविंद्र चौबे के बयान पर PCC दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह उनका बयान है, तो उनका निजी बयान है।

अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के साथ जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाएगी। 
Bastar के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर, बड़े कैडर भी शामिल, शव और हथियार बरामद
JK सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, छत की स्लैब गिरने से दबे 40 से अधिक मजदूर, दो की मौत
दर्दनाक खबर: खेलते खेलते सेप्टिक गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा
Mining Information Center : खनन गतिविधियों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए स्थापित हुआ “खनन सूचना केंद्र”
रायगढ़ में मंदिर गिराने पर बवाल: हिंदू संगठन ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, भगवा झंडा लगाया, पुलिस से झूमाझटकी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

Kharora Chain Snatching Case
Kharora Chain Snatching Case : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, रेस्टहाउस के सामने बाइक सवारों ने उड़ाई चेन

Kharora Chain Snatching Case :फुटेज के जरिए आरोपियों…

Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती (Instagram Love Case) के…

CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित
CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के तहत…

Bhilai Knife Attack : मजाक के दौरान भड़का विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : मजाक के दौरान भड़का विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शराब पीने के दौरान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?