CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डिजिटल मार्केटिंग जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी: पहले दिया छोटे पैसे का लालच, फिर ठग लिए डेढ़ लाख से ज्यादा..

डिजिटल मार्केटिंग जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी: पहले दिया छोटे पैसे का लालच, फिर ठग लिए डेढ़ लाख से ज्यादा..

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

भिलाई में डिजिटल मार्केटिंग की जॉब देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने पहले सेक्टर 5 निवासी आदित्य को होटल रेस्टोरेंट की स्टार लाइक कराने का जॉब ऑफर किया। उसके अकाउंट में पैसे भी भेजा। इसके बाद उसे बड़ा टास्क देकर उससे लाखों की ठगी कर ली। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि क्वार्टर नंबर 2 ए सड़क 19/ए सेक्टर 5 भिलाई निवासी आदित्य शिवम ने आनलाईन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उससे होटल एवं रेस्टारेंट को गूगल पर रेटिंग देकर घर बैठे पार्ट टाईम जाब करवाने के नाम पर कुल 1,69,700 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

आदित्य ने बताया कि 12 दिसंबर 2024 को दिव्या शर्मा नाम की महिला ने उसे वाट्सअप मैसेज भेजा था। उसने मैसेज में डिजिटल मार्केटिंग का काम करने के लिए ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया था। उसने कहा कि जॉब ज्वाइन करने के बाद उसे दुनिया के सारे बड़े होटल व रेस्टोरेंट के गूगल वेबसाइट में जाकर लाइक और अंग्रेजी अक्षरों में कमेंट कराना है।

जब आदित्य ने हामी भरी तो दिव्या ने उसे एक लिंक भेजा। उसने कहा कि वो यदि हर घंटे 20 से 25 रेस्टोरेंट पर ऑनलाइन लाइक कमेंट कराकर देगा तो उसे 3500 रुपए दिए जाएंगे। अदित्य से उन लोगों ने उसका अकाउंट नंबर मांगा। आदित्य ने एसबीआई और पंजान नेशनल बैंक का खाता उन्हें दिया।

इसके बाद अंजिली शर्मा नाम की लड़की ने उसे मुझे टेलीग्राम का लिंक दिया। इसमें अंजली शर्मा भेजे गए लिंक @anjalisharma_1102 में काम करने को कहां गया। अदित्य ने उस पर काम किया। इसके बाद उसके खाते में 1000 और 2000 रुपए डाले गए। जब आदित्य ने तीन से चार बार अपना काम कंप्लीट कर लिया तो उसके बाद अंजली शर्मा ने उसे विहान कबीर @vihaan__kabir के द्वारा मैसेज कर उनके द्वारा दिए गए काम को करने के लिए कहा।

इसके बाद उस लिंक को उसके मोबाइल नंबर में लॉगिन कराया गया। इसके उसे टास्क दिया गया और उससे कुछ पेमेंट करने कहा गया। आदित्य उनके झांसे में आ गया और 12 दिसंबर 2024 को अलग-अलग खातों से पार्ट बाई पार्ट भुगतान करके कुल 1,69,700 रुपये उन्हें दे दिया।

इसके बाद आदित्य को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने ठग से कहा कि आपके पास काम करने से आप मुझे पैसे दोगे और आप लोग मेरे खाते से सारे पैसे काट रहे हो तो उन्होंने मुझसे कहां कि आपके पैसे कॉइन स्विच के एप्लीकेशन में जमा हैं। आपको आपके पैसे हमारे फाइनेंशियल एडवाइजर जिनका टेलीग्राम लिंक @finance51601 जिसमें सचिन पटेल नाम दिख रहा था। उनके द्वारा आपको पैसे वापस किए जाएंगे।

पैसे निकालने के लिए मांगे गए डेढ़ लाख रुपए

आदित्य ने जब फाइनेंशियल एडवाइजर सचिन पटेल से बात की तो उन्होंने मुझे मेरे पैसे निकालने के लिए आपको 1,50,000 (लाख) रुपए और आपको डालने पड़ेंगे कहां तब मुझे पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड किया गया है। उन लोगों ने आदित्य को डराया और धमकी दी कि आप पैसे एक घंटे के अंदर नहीं डालेंगे तो आपके सारे पैसे उड़ा दिए जाएंगे।

ऑनलाइन दर्ज कराई कंप्लेन

इसके बाद आदित्य ने तुरंत 1930 में कॉल करके कंप्लेंन रजिस्टर करवाया। इसके बाद वो अपने निजी काम से बैंगलोर चला गया था। वहां से वापस आने के बाद भिलाई नगर थाने में आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Pace of development in Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Power Capacity Upgrade Kondagaon : विद्युत क्षमता वृद्धि से होगा बेहतर विद्युत वितरण, अब किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
देर रात टीम तैयार कर ललित कबाड़ी के गोडाउन पर पुलिस का छापा 🛑 चोरी का तीन ट्रक कबाड़ जब्त 🛑 एसीसीयू और जामुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 🛑 फरार ललित भी मौके पर गिरफ्तार
सेंट्रल जेल से NDPS एक्ट का कैदी फरार, पुलिस ने की तलाश तेज
मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

MBBS Seats
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी

पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?