CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Akash Anand: ‘परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है…’, सामने आई BSP के सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

Akash Anand: ‘परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है…’, सामने आई BSP के सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर 3 मार्च यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है.मायावती के इस फैसले के एक दिन बाद आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है.आकाश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि ‘ मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु.मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग,निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं.

आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं.आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है. ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं. बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा.

कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है. यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता. इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं ‘.मायावती ने आनंद कुमार की तारीफ भी की थीरविवार को बसपा के शीर्ष नेताओं की बैठक में मायावती ने कई बड़े बदलाव किए थे.

उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया, जो पूरे देश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे. मायावती ने कहा कि आनंद कुमार ने हमेशा पार्टी के लिए निष्ठा से काम किया है. उन्होंने बताया कि आनंद कुमार सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा के लिए काम करने आए थे और पार्टी के संस्थापक कांशीराम की तबीयत खराब होने पर उनकी सेवा भी की थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई ने अपने बच्चों की शादी राजनीतिक परिवारों में नहीं करने का फैसला किया है ताकि कोई भी पार्टी को नुकसान न पहुंचा सके.

Bangladesh plane crash : स्कूल पर गिरा प्रशिक्षण विमान, 19 मरे, ज्यादातर बच्चे, 164 घायलों में 50 चिंताजनक
Bank trust damaged : डिप्टी मैनेजर ने ग्राहकों के साथ की करोड़ों की ठगी
भिलाई के इस वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
US Army Erbil Deployment : अर्बिल में अमेरिकी फौज की असाधारण तैनाती, 101वीं एयरबोर्न से जुड़े बड़े सैन्य अभियान के संकेत
10 दिन में डिलीवरी का उपाय भी बता देते कप्तान साहब, कांस्टेबल की छुट्टी काटने पर पत्नी का वायरल हुआ पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Accidental Death Case
CG Accidental Death Case : चालू कूलर में पानी भरते समय उतरा करंट, मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Theft at Raveena Tandon’s mother’s house : 5 साल का भरोसा टूटा! लॉकर से गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई केयरटेकर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 2 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन…

CG Railway News
CG Railway News : रायपुर-कोरबा यात्रियों को बड़ी राहत, अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस

सीजी भास्कर, 02 जून : रायपुर और औद्योगिक…

CG Political News 
CG Political News  : राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची : दीपक बैज

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था…

Under-14 swimming selection trials : राज्य स्तरीय टीम के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश

सीजी भास्कर, 2 जून। राजधानी के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग…

You Might Also Like

EVM Recount Supreme Court
देश-दुनिया

EVM Recount Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में खुली ईवीएम से मिली जीत, सरपंच ने ली शपथ

15/08/2025
देश-दुनिया

पानी विवाद के बीच हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान, ‘मुझे मालूम नहीं था कि…’

03/05/2025
देश-दुनिया

‘आपातकाल थोपने वाले हार गए…’, मन की बात में इमरजेंसी का जिक्र कर बोले PM मोदी

29/06/2025
Axe Murder Case
अपराधदेश-दुनिया

Axe Murder Case : खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, कहा अपनी मां की कर दी हत्या

20/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?