CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बांग्लादेश के तेवर पड़ गए ढीले, यूनुस को कहना ही पड़ा-भारत के बिना नहीं चलेगा काम

बांग्लादेश के तेवर पड़ गए ढीले, यूनुस को कहना ही पड़ा-भारत के बिना नहीं चलेगा काम

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मोहम्मद यूनुस अब भारत से रिश्ते अच्छे करने की जुगत में लग गए हैं. शेख हसीना सरकार के जाने के बाद यूनुस ने भारत का विकल्प ढूंढने की हर मुमकिन कोशिश की है, कभी वह पाकिस्तान के दर पर खड़े दिखे, तो कभी चीन को अपना बड़ा भाई मानते देखें. लेकिन जल्द ही उनको अहसास हो गया है कि भारत के बिना उनका गुजारा नहीं है.

मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश के पास भारत के साथ अच्छे संबंध रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे पर निर्भर हैं, हालांकि दुष्प्रचार ने उनके बीच ‘कुछ संघर्षों’ को जन्म दिया है.भारत के साथ गलतफहमी दूर करने की कोशिशयूनुस ने इस दुष्प्रचार के स्रोत का नाम नहीं बताया और BBC बांग्ला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अपनी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश कर रहा है. उनकी यह टिप्पणी 3-4 अप्रैल को थाईलैंड में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से कुछ हफ़्ते पहले आई है, बांग्लादेशी अधिकारी इस सम्मेलन की इर्द यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बैठक आयोजित करने के लिए उत्सुक है.

भारत-बांग्लादेश के बहुत अच्छे रिश्ते-यूनुसभारत के साथ रिश्तों पर बात करते हुए यूनुस ने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध ‘बेहद अच्छे’ हैं, उन्होंने आगे कहा, “कोई गिरावट नहीं आई है, हमारे संबंध हमेशा अच्छे रहेंगे. वे अभी भी अच्छे हैं और भविष्य में भी अच्छे रहेंगे. बांग्लादेश और भारत के बीच अच्छे संबंध होने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.”उन्होंने कहा, “हमारे संबंध बहुत करीबी हैं, हम एक दूसरे पर बहुत निर्भर हैं। हम ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से इतने करीब हैं कि हम अलग-थलग नहीं रह सकते. उन्होंने ये मानने से मना नहीं किया कि हाल के दिनों में कुछ विवाद बढ़ गए,

लेकिन भारत के साथ सभी गलती भुलाने की बात कही.मोदी से की थी बातयूनुस ने यह भी कहा कि दोनों देश हमेशा संपर्क में रहते हैं और दोनों पक्षों की ओर से उच्च स्तरीय यात्राएं होती रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने पीएम मोदी से बात की थी. अब देखना होगा क्या यूनुस सरकार भारत को लेकर शेख हसीना वाली नीति अपनाना चाहते हैं, जिसमें बांग्लादेश की तरक्की का रास्ता नजर आ रहा है.

Atal Jayanti Chhattisgarh : अटल जयंती पर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण, पूरे दिन व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री
Trump Working Visa Rules :  ट्रंप ने वीजा को लेकर जारी किया नया फरमान, जानें क्या हैं नए नियम
CG Breaking 🔵 मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतरिक्त प्रभार
Parapagus Dicephalus Twins India : एक धड़ और दो सिर वाली बच्ची ने ली सांस, हालत गंभीर
Road Accident Report 2023 : सड़क हादसों की बढ़ी रफ्तार, अफसर बेसुध और सरकार लाचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?