CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर निगम में हरमिंदर बने सभापति: कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

अंबिकापुर निगम में हरमिंदर बने सभापति: कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च अंबिकापुर नगर निगम के पहले सम्मिलन में भाजपा पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो गए. कांग्रेस ने सभापति पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा. भाजपा ने अंतिम समय में पार्षद दल की बैठक में हरमिंदर सिंह टिन्नी के नाम की घोषणा की. प्रथम सम्मिलन में निगम की अपील समिति का गठन किया गया. इसमें दो भाजपा पार्षद और दो कांग्रेस पार्षद शामिल हैं.

नगर निगम अंबिकापुर का प्रथम सम्मिलन 11.30 बजे से प्राधिकृत अधिकारी सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर की उपस्थिति में शुरू हुआ. सभापति पद के लिए नामांकन के अंतिम समय तक भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी हरमिंदर सिंह टिन्नी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ.नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद प्रक्रियाएं पूरी करते हुए विलास भोस्कर ने हरमिंदर सिंह टिन्नी को सभापति घोषित किया. सम्मिलन में उपस्थित पार्षदों ने हरमिंदर सिंह टिन्नी को सभापति बनने पर बधाई दी.

अपील समिति का भी हुआ गठन नगर निगम के पहले सम्मिलन में अपील समिति का भी गठन किया गया. अपील समिति का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ. इसमें भाजपा पार्षद सुषमा गुप्ता और विकास पांडेय, कांग्रेस पार्षद पपिंदर सिंह रवि और गीता प्रजापति को अपील समिति का सदस्य बनाया गया है.आलोक और मनीष भी थे दावेदारभाजपा ने निगम में एक दशक बाद पूर्ण बहुमत हासिल किया है। निगम में भाजपा के 31 पार्षद चुनाव जीते हैं. सभापति पद के लिए हरमिंदर सिंह टिन्नी के अलावे छठवीं बार के पार्षद आलोक दुबे और कांग्रेस सभापति अजय अग्रवाल को हराने वाले मनीष सिंह भी दावेदार थे.

भाजपा में अंतिम समय तक सभापति को लेकर संशय की स्थिति बनी रही.10:30 बजे से पर्यवेक्षक के साथ भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई. सम्मिलन प्रारंभ होने से कुछ मिनट पहले भाजपा पर्यवेक्षक ने हरमिंदर सिंह टिन्नी के नाम का ऐलान किया. हरमिंदर सिंह टिन्नी तीसरी बार पार्षद चुने गए हैं. पहला चुनाव उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीता था. दो बार वे भाजपा के टिकट पर पार्षद बने हैं.कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशीनिगम में कांग्रेस के कुल 15 पार्षद निर्वाचित हुए हैं. एक कांग्रेस समर्थित पार्षद ने जीत दर्ज की है.

सभापति पद के लिए भाजपा का बहुमत था. इसलिए कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा.पीठासीन अधिकारी सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने बताया कि एकमात्र आवेदन सभापति के लिए आया था. इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. अपील समिति के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ.

रायपुर के महादेव घाट में मिला अधेड़ का शव, इलाके में हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला
Weather Update: अगले 5 दिन तेज़ बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी
Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप
Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?