CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सहेलियों संग बैठी थी 17 साल की लड़की, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, मुंबई में खौफनाक कांड!

सहेलियों संग बैठी थी 17 साल की लड़की, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, मुंबई में खौफनाक कांड!

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी इलाके में एक 17 साल की लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश का डरा देने वाला मामला सामने आया है. लड़की 60 प्रतिशत जल गई है और वह जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. पुलिस ने बताया कि अंधेरी के मरोल निवासी लड़की और 30 साल का आरोपी पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे. लेकिन लड़की की मां ने आरोपी को डांटते हुए उसकी बेटी से न मिलने के लिए कहा था.

हालांकि, रविवार रात करीब 11.30 बजे हुए इस हमले के पीछे का सटीक कारण अभी मालूम नहीं पड़ा है.एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता रात का खाना खाने के बाद अपनी सहेलियों के साथ चॉल में बैठी थी, तभी आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू तांबे ने आकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस दौरान जीतू भी घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि लड़की 60 प्रतिशत तक जल गई है और उसके चेहरे, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर पर चोटें आई हैं. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोल नहीं पा रही है. उसका इलाज यहां डॉ. आर.एन. कूपर अस्पताल में चल रहा है. लड़की को जानने वाले एक लड़के ने उसकी मां को घटना के बारे में बताया तो तुरंत मौके पर पहुंची. उसने अपनी बेटी को जली हुई हालत में पाया.

एफआईआर के अनुसार, लड़की ने अपनी मां को देखकर कहा,’मेरी कोई गलती नहीं है मां,जीतू ने मुझपर पेट्रोल डाला और मुझे आग लगा दी.’पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे.अधिकारी ने पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि वे पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और अक्सर मिलते थे.शिकायत में कहा गया है कि लड़की की मां ने जब उससे पूछा था कि क्या वे किसी रिश्ते में हैं,तो लड़की ने इनकार कर दिया था.

इसके बाद लड़की की मां ने उस व्यक्ति से मुलाकात की और उसे अपनी बेटी से न मिलने के लिए चेताया. पुलिस ने कहा कि घटना में आरोपी भी जल गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एसिड आदि का उपयोग करके स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है.

है.Trade War: छिड़ गया ट्रेड वॉर… अब चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ, 25 US कंपनियां भी बैन!
Maoist Downfall : एक-एक कर ढेर हो रहे शीर्ष माओवादी, टूट रही संगठन की रीढ़
MGNREGA Protest Bilaspur: मनरेगा बचाव संग्राम के तहत कल कलेक्ट्रेट घेराव, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
Mother Killed Son : अवैध संबंध में बाधा बना बेटा, प्रेमी संग मिलकर की गला दबाकर हत्या, 12 साल बाद घर से निकला कंकाल
Chhattisgarh Sub Engineer Case : 66 उप अभियंताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Mukhyamantri Naunihal Scholarship
छत्तीसगढ़

Mukhyamantri Naunihal Scholarship : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन की आख़िरी तारीख 31 दिसंबर

24/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बस्तर में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार: हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान के आरोपी, बैग से 30 किलो गांजा बरामद..

23/03/2025
Kanker Placement Camp
छत्तीसगढ़रोजगार

Placement Camp Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार का मौका, 22–23 जनवरी को लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प

19/01/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

झारखंड का देश में बजा डंका, PM पुरस्कार मिलने पर DM रविशंकर बोले- ‘इसका क्रेडिट…’

21/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?