CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Steven Smith Retires: सेमीफाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, कप्तान स्टीव स्मिथ ने लिया संन्यास

Steven Smith Retires: सेमीफाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, कप्तान स्टीव स्मिथ ने लिया संन्यास

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च। ऑस्ट्रेलियाई टीम को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. सेमीफाइनल में हार के बाद अब कप्तान स्टीव स्मिथ ने ओडीआई क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. हालांकि स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह निर्णय संभवतः लॉस एंजेलिस में होने वाले अगले ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने की उनकी इच्छा को दर्शाता है.

स्मिथ ने रिटायरमेंट पर कही ये बात

35 साल के स्टीव स्मिथ ने भारत के हाथों हार के बाद इस निर्णय के बारे में साथी खिलाड़ियों को बताया. स्मिथ ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि अब संन्यास लेने का सही समय आ चुका था. यह एक शानदार सफर रहा और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया. बहुत सारे अद्भुत पल और अद्भुत यादें हैं. दो वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी. साथ ही कई शानदार साथियों ने भी इस यात्रा को साझा किया. अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है.’

Steve Smith has played his last ODI #ChampionsTrophy

— cricket.com.au (@cricketcomau) March 5, 2025

स्टीव स्मिथ ने आगे बताया, ‘टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है.’

बता दें कि पैट कमिंस के इंजर्ड होने के चलते स्टीव स्मिथ ने चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. स्मिथ ने सेमीफाइनल में हार के बाद कहा था कि यह मुश्किल विकेट था और बैटिंग की परिस्थिति आसान नहीं था. स्मिथ का मानना था कि यदि उनकी टीम 280 से ज्यादा रन बनाती, मैच का नतीजा अलग भी हो सकता था.

स्मिथ का ऐसा रहा ओडीआई रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के 170 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 43.28 के एवरेज और 86.96 की स्ट्राइक रेट से 5800 रन बनाए. इसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे. स्टीव स्मिथ का ओडीआई में उच्चतम स्कोर 164 रन रहा, जो साल 2016 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था. स्मिथ ने ओडीआई में 28 विकेट भी लिए.

स्टीव स्मिथ ने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की, जिसमें कंगारू टीम को 32 में जीत मिली और 28 में हार का सामना करना पड़ा. जबकि चार मुकाबले बेनतीजा रहे. स्टीव स्मिथ 2015 और 2023 के ओडीआई वर्ल्ड कप में विजेता रही कंगारू टीम के सदस्य रह चुके हैं.

भिलाई के फुटबॉल ओलंपियन पी देवराज पिल्लई नहीं रहे, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
Chhattisgarh State MMA Championship : भिलाई में तीसरी बार छत्तीसगढ़ स्टेट एमएमए चैंपियनशिप का आगाज
IPL Opening Ceremonies: सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित आईपीएल में मचाएंगे धमाल, इस बार 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी!
India England T20 : भारत इंग्लैंड का दूसरा मुकाबला कितने बजे से होगा, अब देर रात तक जागने की नहीं पड़ेगी जरूरत
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी KKR ने इस मिस्ट्री गेंदबाज को टीम में किया शामिल, आखिरी मैच में धमाल मचाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!
Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन…

Kaun Banega Crorepati 18
Kaun Banega Crorepati 18 : KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया अपना अधूरा सपना, बोले- संगीत न सीख पाने का है अफसोस

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ…

Bilaspur Municipal Corporation
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?