CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्थान के अलवर में बड़ा हादसा… बारात में शामिल गाड़ी पलटी, दूल्हे के मामा-भाई सहित 5 की मौत

राजस्थान के अलवर में बड़ा हादसा… बारात में शामिल गाड़ी पलटी, दूल्हे के मामा-भाई सहित 5 की मौत

By Newsdesk Admin 08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। राजस्थान के अलवर (Alwar) से आगरा जा रही बारात की एक गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई. रास्ते में गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और खड्डे में गिर गई. इस हादसे में दूल्हे के मामा और भाई सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई गाड़ी अलवर से आगरा जा रही थी, तभी कुम्हेर मार्ग पर डीग के आरटीओ ऑफिस के सामने अचानक कुत्ता सामने आ गया और गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई. गाड़ी करीब 15 मिनट तक गड्ढे में ही पड़ी रही. कुछ देर बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

दरअसल, अलवर के मूडपुरी गांव से नरेश की बारात आगरा जा रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें सवार दूल्हे के मामा समय सिंह, ममेरा भाई देवेंद्र, सरवन सिंह, देवेंद्र, गिरवर सिंह और बंधु दास की मौत हो गई. समय सिंह नरेश का मामा था. वह अलवर के निजी स्कूलों में काम करता था. समय की पांच बेटियां और एक बेटा है. वहीं कानू ममेरा भाई था. उसके बेटी और एक बेटा है. वह चार बहनों में इकलौता भाई था और अलवर में एक कंपनी में काम करता था.

वहीं 30 साल का देवेन्द्र दूल्हे का चचेरा भाई था, वह झारडा का रहने वाला था. चार साल पहले शादी हुई थी. 45 वर्षीय गिरवर सिंह नरेश के परिवार के सदस्य थे. गिरवर के एक बेटा और एक बेटी है. साल 2018 में पत्नी का निधन हो गया था. वहीं 40 वर्षीय बंधु दास असम के रहने वाले थे. वहां तेल मिल में काम करते थे. बंधु दास दूल्हे के दोस्त थे.

इस हादसे की सूचना मिलते ही डीग पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई.

इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें 29 वर्षीय शैलेंद्र, 32 वर्षीय गुड्डू, 32 वर्षीय जीवन सिंह और आदिल शामिल हैं. इन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घटना को लेकर लोगों का कहना है कि हादसे के काफी समय बाद पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया और कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

You Might Also Like

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

Kuwait Oil : अचानक थम गया तेल निर्यात, कुवैत में ऐसा क्या हुआ कि एक भी बैरल बाहर नहीं गया

Newsdesk Admin 08/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spreading fear about AI is wrong : Jensen Huang ने टेक लीडर्स को दी चेतावनी

Spreading fear about AI is wrong

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

सीजी भास्कर, 3 मई। भारत की प्राचीन ज्ञान…

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

सीजी भास्कर, 3 मई। वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम…

IPL Match : अहमदाबाद में बड़ा मुकाबला, क्या टाइटंस के खिलाफ किंग्स फिर जीत की राह पकड़ पाएंगे

सीजी भास्कर, 3 मई। आईपीएल में आज एक…

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

सीजी भास्कर, 3 मई। देश में बढ़ती महंगाई…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

03/05/2026
देश-दुनिया

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

03/05/2026
देश-दुनिया

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

03/05/2026
देश-दुनिया

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?