CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खरहरा पिकनिक स्पॉट से महिला का अपहरण, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म; तीन आरोपियों ने दोस्तों से की मारपीट..

खरहरा पिकनिक स्पॉट से महिला का अपहरण, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म; तीन आरोपियों ने दोस्तों से की मारपीट..

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके में खरहरा पिकनिक स्पॉट घूमने गई एक महिला के साथ रेप हुआ है। महिला अपनी बहन और दो दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को यहां पहुंची थी। वहां पहले से ही मौजूद तीन युवक शराब पी रहे थे। तभी आरोपियों ने पहले तो पीड़ित के दोनों दोस्तों को पीटा फिर महिला को स्कूटी में बैठाकर पास के जंगल में ले गए जहां उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया।

इस घटना के बाद महिला की बहन और दोनों दोस्त आसपास उसकी तलाश करते रहे। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने शुक्रवार रात 8 बजे वाड्रफनगर थाने में घटना की जानकारी दी।

थाने से 500 मीटर दूर आरोपी के घर से मिली महिला

शिकायत के बाद वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बताए गए हुलिए और गाड़ी के आधार पर आरोपी युवकों और महिला की खोजबीन शुरू की और शुक्रवार देर रात वाड्रफनगर थाने से महज 500 मीटर दूर से ही सुनील नाम के आरोपी के घर पर दबिश देकर महिला को बरामद कर लिया गया।

नशे में थे तीनों आरोपी, एक ने किया रेप

वाड्रफनगर पुलिस के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका अपहरण कर युवकों ने उसे सुनील कुमार के घर में बंद कर दिया। दो अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान तीनों नशे की हालत में थे।

शादीशुदा है मुख्य आरोपी सुनील

मुख्य आरोपी सुनील कुमार पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। तीनों नशे की हालत में पिकनिक स्पॉट के पास शाम को शराब पीने पहुंचे थे। दो युवतियों एवं दो युवकों को देखकर उनकी नियत बिगड़ गई और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम थी पार्टनर… शिलांग SP का खुलासा- दोस्तों से करवाया राजा रघवुंशी का मर्डर, कोई सुपारी नहीं दी गई
CM Vishnu Deo Sai Directives : सीएम विष्णु देव साय का सख्त संदेश: अधिकारी करें नियमित प्रवास, समयबद्ध हो राजस्व न्यायालय संचालन
Bhoramdev Corridor : छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल
इमरजेंसी लैंडिंग : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
गेहूँ पिसाई का पैसा मांगना पड़ा भारी, दलित युवक पर दबंग भाइयों का हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?