CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs NZ Playing XI : पुरानी ट्रिक से न्यूजीलैंड होगा चित… फाइनल में टीम इंडिया की ये हो सकती है प्लेइंग-11

IND vs NZ Playing XI : पुरानी ट्रिक से न्यूजीलैंड होगा चित… फाइनल में टीम इंडिया की ये हो सकती है प्लेइंग-11

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share
IND vs NZ Playing XI
IND vs NZ Playing XI

सीजी भास्कर, 09 मार्च । चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का समय नजदीक आ चुका है। यह मुकाबला रविवार (9 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Playing XI) के बीच होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराया था।

फाइनल मैच (IND vs NZ Playing XI) के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी। संभावना है कि भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेगी, जिसने पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी। भारतीय टीम में 4 विशेषज्ञ बल्लेबाज, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हो सकते हैं। यह संयोजन काफी प्रभावी नजर आ रहा है और भारतीय टीम इस रणनीति के जरिए कीवियों को फाइनल में मात देने की कोशिश करेगी।

इसका मतलब है कि फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर के प्लेइंग-11 से बाहर रहने की संभावना है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हो सकता है। तेज गेंदबाज मैट हैनरी चोटिल हैं और उनका फाइनल में खेलना निश्चित नहीं है। यदि हेनरी नहीं खेलते हैं तो तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

भारतीय टीम (IND vs NZ Playing XI) का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है। भारत ने सबसे पहले 2002 के सीजन में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था, जब उसने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। इसके बाद, एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में यह खिताब जीता। भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा एक कठिन चुनौती साबित हुआ है। आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-6 है, और नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं।

कप्तान रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद (IND vs NZ Playing XI)

अब फाइनल (IND vs NZ Playing XI) में भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह कहना मुश्किल है कि क्या यह दोनों दिग्गजों का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो वे खिताब के साथ विदाई लेना चाहेंगे।

कप्तान रोहित को अपने खेल में बदलाव लाकर क्रीज पर अधिक समय बिताना होगा, जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम होगा। मैट हेनरी की चोट से भी ये दोनों राहत महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने अतीत में कोहली और रोहित को काफी परेशान किया है।

रोहित शर्मा से बड़े योगदान की उम्मीद की जाएगी, जबकि विराट कोहली ने हाल ही में ऐसा किया है। पिछले पांच पारियों में कोहली ने एक शतक और दो अर्धशतक बनाकर अपने पुराने फॉर्म की झलक दिखाई है।

कोहली और रोहित के अलावा उप-कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या से भी महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है। गिल और श्रेयस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में राहुल और पंड्या ने भी अपनी भूमिका निभाई। अब इन सभी को एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करके भारत को खिताब दिलाना होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन : विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी/जैकब डफी, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

Pati Patni Aur Woh 2 flops at the box office : 8 दिन में बजट तक नहीं पहुंच पाई आयुष्मान की फिल्म
CSK VS GT : चेन्नई ने गुजरात को 83 रनों से रौंदा, धोनी की CSK ने IPL 2025 में फैंस को दी शानदार विदाई
कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की उपलब्धि पर सरकार ने किया सम्मान, 50 लाख रुपए की इनाम राशि
CCPL 2026 Semi Final Race : बिलासपुर और रायपुर, बस्तर-राजनांदगांव के बीच रोमांचक जंग जारी
Team India T20 Ranking : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में डगमगाई टीम इंडिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?