CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुकानदार रफीक ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट:घड़ी बनवाने गई थी लड़की; दंतेवाड़ा में गुस्साए लोगों ने मस्जिद घेरी, हाईवे पर किया चक्काजाम

दुकानदार रफीक ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट:घड़ी बनवाने गई थी लड़की; दंतेवाड़ा में गुस्साए लोगों ने मस्जिद घेरी, हाईवे पर किया चक्काजाम

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

दंतेवाड़ा , 11 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार देर रात जमकर बवाल हो गया। गीदम शहर में एक दुकानदार रफीक पर 15 साल की नाबालिग को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगा है। युवक की इस करतूत से गुस्साई भीड़ ने उसे ढूंढने पहले मस्जिद को घेरा, फिर शहर में चक्काजाम कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी दुकान तोड़ने की मांग की गई। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खोला गया। साथ ही देर रात पुलिस ने FIR भी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोमवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच 15 साल की नाबालिग अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी। इस दुकान का संचालक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा था। बच्ची दुकान के अंदर गई, भाई बाहर था।


इसी बीच दुकानदार ने अपने दुकान में काम करने वाले 2 कर्मचारियों को दुकान के बाहर भेज दिया। फिर वह खड़ा हुआ और उसने अपनी पेंट उतारी और बच्ची को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।


युवक की इस करतूत से लड़की काफी डर गई और वह दुकान से बाहर निकलकर अपने भाई के साथ पहले घर गई, फिर ट्यूशन चली गई। ट्यूशन में उसने मैडम को पूरी बात बताई। मैडम ने तुरंत इस बारे में परिजनों को जानकारी देने कहा।


बच्ची करीब 7 बजे के आसपास अपने घर गई। जहां उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। वह काफी डरी हुई थी। फिर जब शाम को उसके पिता घर आए तब मां और बच्ची ने इस करतूत के बारे में उन्हें बताया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पिता ने इसकी जानकारी गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना समेत आस-पास के लोगों को दी। पुलिस को भी खबर की गई। धीरे-धीरे यह बात पूरे शहर में फैल गई।


इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए सैकड़ों लोग पहले उसकी दुकान पहुंचे लेकिन, दुकान बंद मिली। फिर उसके घर गए जहां पता चला कि वह मस्जिद गया हुआ है। इसके बाद आक्रोशित लोगों नेमस्जिद का घेराव किया। वहां भी युवक की कोई जानकारी नहीं मिली। तब तक वह फरार हो चुका था।


गुस्साई भीड़ फिर से उसके दुकान के पास पहुंच गई। रात करीब 8 से 9 बजे बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-63 पर चक्काजाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। शहर में तनाव की स्थिति बन गई।


शहरवासियों को समझाइश देने के लिए SDOP कमलजीत पाटले, दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल समेत अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। करीब 3 घंटे बाद जाम खोला गया।

दुकान का शटर खोल अंदर घुसे लोग

आक्रोशित भीड़ मुस्लिम युवक की दुकान का शटर खोला और अंदर घुस गई। हालांकि इस बीच पुलिस ने सभी को कानून नहीं तोड़ने की समझाइश दी। सभी को बाहर निकाला गया।

परिजन बोले- कड़ी कार्रवाई हो

वहीं बच्ची के परिजनों का कहना है कि, बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है। वह काफी डरी हुई है। हमने FIR दर्ज करवा दी है। बस पुलिस से एक ही मांग है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उसकी दुकान तोड़ी जाए।

इस बात पर बनी जाम खोलने की सहमति

गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि, जिस जगह आरोपी की दुकान है वह टेंपल कमेटी की जगह है। लोगों की मांग के बाद प्रशासन की टीम ने आश्वासन दिया है कि दुकान खाली करवाई जाएगी। जिसके बाद सभी लोग मान गए और जाम खोल दिया।

Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
Bhilai Durg News : खाना नहीं बनाने की बात पर बेटे ने मां की डंडे से पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aunty पुलिस बुला लेगी…..स्कूल में टल्ली हो नागिन डांस करने लगे एक नहीं दो-दो गुरुजी, बच्चों ने कहा – वाह..मास्साब, गजब…❗तभी आ धमकी पुलिस, डायल 112 टीम ने शराबी टीचर्स को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Teacher e-Counselling Update : ई-संवर्ग के व्याख्याताओं व प्रधानपाठकों की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग जारी
भिलाई के फुटबॉल ओलंपियन पी देवराज पिल्लई नहीं रहे, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?