CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 80 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, रोका तो 52 साल के बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

80 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, रोका तो 52 साल के बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मार्च। Gujarat News: राजकोट जिले में 80 वर्ष के पिता ने अपने 52 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. शुरुआत में यह माना गया कि यह हादसा जमीन के विवाद के कारण हुआ, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण पिता की दूसरी शादी की इच्छा और बेटे का विरोध था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिप्टी एसपी केजी झाला ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह जसदण कस्बे में हुई. मृतक प्रभात बोरीचा की पत्नी जयाबेन ने शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने कहा कि उनकी सास का निधन 20 साल पहले हो गया था. इसके बाद से उनके ससुर रामभाई बोरीचा दूसरी शादी करना चाहते थे, जिसका परिवार ने विरोध किया. इस मुद्दे पर कई बार घर में झगड़े हुए और रामभाई ने प्रभात को धमकी दी थी कि वह उसे और उसके परिवार को मार डालेगा.

जयाबेन ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि रविवार सुबह वह पति प्रभात के साथ ससुर को चाय देने गई थी. लौटते वक्त उन्हें एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज सुनाई दी. वह दौड़कर ससुर के कमरे में पहुंचीं, लेकिन दरवाजा बंद था. खटखटाने पर बुजुर्ग रामभाई बंदूक लेकर बाहर आए और उन पर भी हमला करने की कोशिश की. डरकर वह अपने घर भागीं. बाद में उनका बेटा जयदीप घर आया, जिसे उन्होंने घटना की जानकारी दी.

जयदीप ने अपने पिता को आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जबकि रामभाई पास ही बैठे थे. प्रभात को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जयाबेन की शिकायत के आधार पर बुजुर्ग रामभाई को हिरासत में लिया है.

डिप्टी एसपी झाला ने कहा कि शुरुआती जांच में दूसरी शादी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद हत्या का कारण सामने आया है. आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
रायपुर क्राइम ब्रांच ने ईरानी डेरा में मारी रेड:सुबह 5 बजे घरों में दबिश, आंख मलते हुए बाहर निकले बदमाश; पुलिस थाने लेकर आई
Hyderabad Drug Supply Racket : ATM से चलता था नशे का धंधा, हैदराबाद से सरगुजा तक फैला रैकेट ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपी ने कर ली आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो खुद को मार ली गोली, राजीनामा करने पीड़िता सहित उसके घर के सदस्यों पर भी किया था फायर, एक की हो गई थी मौत
ED Raipur Bilaspur Raid: छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाले को लेकर ED की दबिश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?