CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महतारी वंदन पर हंगामा…विपक्ष का वॉकआउट:कांग्रेस विधायक बोले-3,971 महिलाओं को एक भी बार नहीं मिला भुगतान, मंत्री के जवाब पर मुस्कुराए CM और रमन

महतारी वंदन पर हंगामा…विपक्ष का वॉकआउट:कांग्रेस विधायक बोले-3,971 महिलाओं को एक भी बार नहीं मिला भुगतान, मंत्री के जवाब पर मुस्कुराए CM और रमन

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

छत्तीसगढ़ , 11 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को महतारी वंदन योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विपक्ष की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस विधायक इस मामले पर इतने नाराज हुए कि उन्होंने वॉकआउट कर दिया। सदन छोड़कर सभी बाहर चले गए।

लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन के सवाल पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि आज फिर वही बात को बोलेंगे तो फिर कहेंगे कि पूर्ववर्ती सरकार पर क्यों चले जाते हैं। जवाब सुनकर CM साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मुस्कुराने लगे, लेकिन विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

अब जानिए सदन में सवाल-जवाब और बवाल

कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी ने पूछा- महतारी वंदन योजना के कितने हितग्राही हैं, जिन्हें एक भी बार भुगतान नहीं मिला है, उन्हें भुगतान किस कारण से नहीं मिला है?
लक्ष्मी राजवाड़े- 69 लाख से ज्यादा को भुगतान किया गया है।
विक्रम मंडावी- 3,971 ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है, आपके विभाग ने जानकारी दी है ?
लक्ष्मी राजवाड़े- 3,971 हितग्राहियों को अब तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। उनके बारे में स्थिति यह है कि इन हितग्राहियों को आधार में बैंक खाता लिंक ना होना, खाते में किसी तरह की रूकावट होने, आधार कार्ड धारक की मृत्यु होने जैसे सिचुएशन की वजह से भुगतान नहीं हो पाया है।

मंत्री ने बताया कि 3 हजार से ज्यादा लोगों को योजना का पैसा जिन कारणों से नहीं मिला उन्हें सुधारा जाएगा।
मंत्री ने बताया कि 3 हजार से ज्यादा लोगों को योजना का पैसा जिन कारणों से नहीं मिला उन्हें सुधारा जाएगा।
विक्रम मंडावी- एक भी किस्त का जिन्हें भुगतान नहीं हुआ है, उनको राशि देने के लिए सरकार क्या काम कर रही है। क्या योजना है आगे?
लक्ष्मी राजवाड़े- जो आवेदन भरे हुए हैं, उनकी बात कर रहे हैं या नए लोगों की बात कर रहे हैं?

इस दौरान बीच में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जो पेंडिंग है, उनका निराकरण कब तक होगा, पेमेंट कब हो जाएगा यह पूछा जा रहा है।

लक्ष्मी राजवाड़े- सूचना के आधार पर सुधार करेंगे और राशि उनके खाते में चली जाएगी।
विक्रम मंडावी- महतारी वंदन योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिस तरीके से मंत्री बात कह रही हैं गड़बड़ी हो रही है?

डॉ रमन सिंह ने कहा आपके पास कोई लिखित शिकायत है तो दे दीजिए।

जब मंत्री ने कह दिया कि पूर्ववर्ती सरकार की बात है तो उमेश पटेल ने हैरानी जताई और सरकार को जिम्मेदार बताया।
जब मंत्री ने कह दिया कि पूर्ववर्ती सरकार की बात है तो उमेश पटेल ने हैरानी जताई और सरकार को जिम्मेदार बताया।
उमेश पटेल- 3,971 लोगों को एक बार भी भुगतान नहीं हुआ है। 1 साल हो गए यह योजना चलते हुए, जो त्रुटि है उसे सुधार नहीं कर पाए तो कितना जल्दी करेंगे?
लक्ष्मी राजवाड़े- आज फिर वही बात को बोलेंगे तो फिर कहेंगे कि पूर्ववर्ती सरकार पर क्यों चले जाते हैं?
उमेश पटेल- यह तो आपके सरकार के समय की त्रुटि है।

इसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा का दिया। भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए गए। हंगामे को देखते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि आप लोग धैर्य से जवाब सुनिए। मंत्री धैर्य से जवाब दे रही हैं। डॉ रमन सिंह ने फिर मंत्री से कहा कि पहले की बात को छोड़िए, समय सीमा बताइए आप कब तक करेंगे।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि जो कमियां आ रही हैं, उसे तत्काल दिखवा लिया जाएगा, लेकिन ये सुनकर कांग्रेस विधायक शांत नहीं हुए। सभी हंगामा करते और नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। इसके बाद डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल समाप्ति की घोषणा की।

Electrician Falls From Pole : बिजली मरम्मत के दौरान खंभे से गिरा ठेका कर्मी, सिर फटने से मौत, करंट लगने की भी आशंका
US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?
Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान
Raipur Heavy Rain : रायपुर में शाम की जोरदार बारिश, 21 जिलों में अलर्ट, अब तक 86% बरसा मानसून
दुर्ग नगर निगम महापौर के लिए कांग्रेस भाजपा में मंथन तेज, जातीय समीकरण में उलझा पेंच, अच्छों में “अच्छा” चुनना दोनों ही पार्टियों के लिए टेढ़ी खीर, दावेदारों के लिए दो दिन फिलहाल “कठिन है डगर पनघट की”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?