CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में खुलेगा अस्पताल:छत्तीसगढ़ सरकार फ्री हेल्थ-स्कीम पर 1500 करोड़ खर्च करेगी; 18 नर्सिंग-फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे

नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में खुलेगा अस्पताल:छत्तीसगढ़ सरकार फ्री हेल्थ-स्कीम पर 1500 करोड़ खर्च करेगी; 18 नर्सिंग-फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

12 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की फ्री हेल्थ स्कीम में 1500 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1850 करोड़ रुपए का इस्तेमाल इसी साल होगा। विधानसभा में सरकार के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के लिए 6 हजार 710 करोड़ 85 लाख से ज्यादा की अनुदान मांगें पारित की गई हैं।

बता दें कि किसी काम के लिए कुछ शर्तों के साथ विभाग को दी जाने वाली सरकारी सहायता को अनुदान कहा जाता है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नक्सली कमांडर हिड़मा और बटालियन चीफ देवा के गांव में भी अस्पताल खुलने जा रहा है।

विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर इलाज की व्यवस्था देने जा रही है। इसके लिए सुकमा जिले के कोंटा के पूवर्ती, सुकमा के भेज्जी और जशपुर के सिरिमकेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुरू किया जा रहा है।

पूवर्ती गांव को नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है। दरअसल, सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर जगरगुंडा क्षेत्र में पूवर्ती गांव है, जो कि सुकमा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर है। यह नक्सली कमांडर हिड़मा और बटालियन के चीफ देवा बारसे दोनों का गृहगांव है।

इस गांव में पिछले कई सालों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। साल 2024 में पहली बार यहां फोर्स ने तिरंगा फहराया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश के 77 लाख 20 हजार परिवारों को फ्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना प्रदान करने के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान है।

डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां कार्डियक बाईपास सर्जरी शुरू हो चुकी है, इसके विस्तार के लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।

इन जगहों पर खुलेंगे नए कॉलेज

मंत्री ने विधानसभा में बताया कि कुल 18 नए कॉलेज शुरू होने जा रहे हैं। 12 नए नर्सिंग कॉलेज बनेंगे इससे नर्सिंग क्षेत्र में ट्रेनिंग और रोजगार युवाओं को मिलेगा। 9 नर्सिंग महाविद्यालय (बलरामपुर, दंतेवाड़ा, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, बैकुण्ठपुर, नवा रायपुर, कुरूद-धमतरी और बीजापुर) 3 नर्सिंग कॉलेज (कांकेर, कोरबा, महासमुंद) इसके लिए 34 करोड़ का बजट प्रावधान प्रथम चरण में किया गया है।

प्रदेश में 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज (बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़, रायगढ़) में बनेंगे।नए अस्पताल यहां खुलेंगे

नए अस्पताल यहां खुलेंगे

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा में जानकारी दी है कि जिला चिकित्सालय गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के भवन निर्माण के लिए 4 करोड़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल को बनाया जाएगा।

जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिले में 100 बिस्तर अस्पताल को 220 बिस्तर अस्पताल में डेवलप किया जाएगा। 516 पद सृजित किए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सेंदरी, जिला बिलासपुर में स्थित मानसिक चिकित्सालय को 100 बिस्तर से बढ़ाकर 200 बिस्तर अस्पताल किया जाएगा। जगदलपुर और मनेन्द्रगढ़ में 2 नए मानसिक चिकित्सालय खाेले जाएंगे। दंतेवाड़ा के 100 बिस्तर अस्पताल को 220 बिस्तर सिविल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के इस साल ये बड़े प्रोजेक्ट-

राज्य वैक्सीन भंडार, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच और हियरिंग की स्थापना के लिए 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

नए जन औषधि केन्द्रों की स्थापना होगी।

हर ब्लॉक में सिकल सेल रोगियों को निशुल्क दवाइयां, परामर्श और समय पर जांच सुविधा प्रदान किए जाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर की व्यवस्था होगी। इसमें 5 करोड़ का बजट है।

सियान केयर क्लिनिक योजना पर 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

पूवर्ती विकासखंड कोंटा, ग्राम भेज्जी जिला सुकमा और सिरिमकेला जिला जशपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के लिए 36 पद प्रावधान किए गए।

रायपुर की खाद्य और औषधि परीक्षण लैब में खाद्य और औषधि नमूनों की जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए 6 करोड़ रुपए का प्रावधान।

चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान विभाग और अन्य विभाग के लिए 20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में MRI मशीन के लिए 15 करोड़, CT स्कैन मशीन के लिए 13 करोड़।

महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में CT स्कैन मशीन के लिए 7 करोड़ प्रथम चरण में बजट रखा गया है।

सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

भारतीय व्हिस्की का डंका! McDowells No. 1 ने पछाड़ा ग्लोबल ब्रांड्स को, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब
“एक धरती, एक स्वास्थ्य” के संदेश के साथ सेक्टर-9 में मना “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”
RailOne App : अनारक्षित टिकट की बुकिंग अब सिर्फ रेलवन एप से, किराये में मिलेगी 3% की छूट
SIMS Hospital Bilaspur : पांच साल की उम्र में जटिल बीमारी से मिली राहत, सिम्स में दुर्लभ घुटना रोग की सफल सर्जरी
Nursing College Council date extended : नर्सिंग कॉलेजों की काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई गई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?