CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश

रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश

By Newsdesk Admin
14/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। नगरीय निकाय में महापौर, अध्यक्ष और वार्डों के आरक्षण की तैयारी चल रही है। नई नीति के प्रभावशील होने के बाद रायपुर और भिलाई के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर्स को 19 तारीख तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब हो कि सरकार ने विश्वकर्मा आयोग की सिफारिश मान ली है और निकायों, पंचायतों में कुल पदों का आरक्षण 50 फीसदी तक सीमित रखने का फैसला लिया है। इससे काफी कुछ बदलाव आए हैं। अब तक नगर निगम, और पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के लिए 25 फीसदी पद आरक्षित होता रहा है। अब ये आरक्षण 50 फीसदी के भीतर होगा जबकि अनुसूचित जाति, और जनजाति के लिए आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलेगा। नई नीति के मुताबिक वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी कलेक्टर्स को 19 तक आरक्षण करने के निर्देश का पत्र लिखा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने भी आरक्षण संबंधी कार्रवाई 19 तारीख तक पूरा कर लेने के निर्देश जारी किए हैं।

बताया गया कि रायपुर नगर निगम के 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे जबकि बोरगांव और धमतरी के 13-13 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। दुर्ग के 20 और भिलाई के 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। खास बात यह है कि दुर्ग में तो चुनाव होंगे लेकिन भिलाई के आलावा बीरगांव, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम का कार्यकाल बाकी होने के कारण साल भर बाद चुनाव होंगे यानि कुल 10 नगर निगमों में ही चुनाव होंगे। भिलाई चरौदा में 11, रिसाली में 10 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके आलावा राजनांदगांव के 16 वार्ड, बिलासपुर के 18, कोरबा के 16, रायगढ़ के 11, अंबिकापुर के 12, चिरमिरी के 9 वार्ड और जगदलपुर नगर निगमों के 48 वार्डों में से 9 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 11 में पिछड़ा वर्ग को 25 फीसदी से अधिक आरक्षण मिल रहा है यानि वार्डों में 25 फीसदी से अधिक पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इन निगमों में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या बढ़ी है। तीन नगर निगम में 25 फीसदी से कम आरक्षण मिल रहा है। अधिकतम आरक्षित सीटें दुर्ग में 33.79 फीसदी और न्यूनतम सीट बस्तर में 11 फीसदी रायपुर-भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। प्रदेश के 52 नगर पालिकाओं में से 26 में 25 फीसदी से अधिक और 26 में 25 से कम पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। 25 फीसदी में से कम आरक्षित सीटों में से 2 नगर पालिका नारायणपुर और बीजापुर में पिछड़ा वर्ग के लिए कोई भी सीट आरक्षित नहीं होगी।

दूसरी तरफ प्रदेश के 122 नगर पंचायतों में 57 नगर पंचायतों में पिछड़ा वर्ग को 25 फीसदी से अधिक, और 65 नगर पंचायतों में 25 फीसदी से अधिक पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगी।‌ इनमें से 15 नगर पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण नहीं होगा। सबसे ज्यादा भिंभौरी नगर पंचायत में 48.17 आरक्षण होगा।

Durg Sterilization Death Case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, मौत से मचा हड़कंप
मरीज को झाड़ी में फेंककर भाग गए एंबुलेंसकर्मी, मौत 🛑 बोला – “अस्पताल के सर ने ही कहा था”
ओएचई करंट से मजदूर की मौत: मुआवजा और नौकरी की मांग पर DRM ऑफिस के बाहर धरना, हाईकोर्ट की सुनवाई आज
Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत
ड्रेस कोड विवाद गरमाया: हिंदू संगठन का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?