CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोलकाता के ईडन गार्डन को AIMIM नेता ने बताया वक्फ की संपत्ति…TMC ने साधा निशाना

कोलकाता के ईडन गार्डन को AIMIM नेता ने बताया वक्फ की संपत्ति…TMC ने साधा निशाना

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मार्च देश में इन दिनों वक्फ की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक नेता ने नई बहस छेड़ दी है. पश्चिम बंगाल के AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताया है. उन्होंने कहा है कि ईडन गार्डन्स की जमीन वक्फ की जमीन है.

नेता ने ये भी दावा किया कि राज्य सरकार ईडन गार्डन्स को किराया देती है. ईडन गार्डन्स देश के सबसे पुराने औप बड़े स्टेडियमों में से एक है.वहीं इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम का बयान सामने आया है. उन्होंने AIMIM एक नेता इमरान सोलंकी पर निशाना साधते हुए उनके बयान को बेतुका करार दिया है. हकीम ने कहा कि AIMIM बंगाल की एक पार्टी है, जिसका राज्य में कोई महत्व नहीं है और जिस पार्टी का कोई आधार नहीं है, वह बेतुका दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताना सरासर गलत है.‘बीजेपी की बी टीम AIMIM’यही नहीं मंत्री ने AIMIM को बीजेपी की बी टीम बताया.

उन्होंने कहा कि AIMIM ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट काटे, बिहार में इसने वोट काटे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. टीएमसी नेता ने कहा कि पार्टी सिर्फ बीजेपी के लिए काम करती है और दूसरी पार्टियों के वोट काटने के लिए चुनाव में खड़ी होती है.पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वक्फ की जमीन’इमरान सोलंकी की बात करें तो उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वक्फ की जमीन है. उन्होंने दावा कि 8000 वक्फ की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, इन्हें जमीनों में ईडन गार्डन की जमीन भी शामिल है. कोलकाता की पार्क स्ट्रीट में भी उन्होंने वक्फ की 105 प्रॉपर्टी होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोलकाता में 2,595 एकड़ जमीन वक्फ की है.

नेता ने फोर्ट विलियम को भी वक्फ की जमीन बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल में वक्फ बोर्ड के लोग सरकार से मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन के लिए अब उनकी पार्टी आवाज उठाएगी और काम भी होगा.पहले भी कई जगहों पर किया गया दावाहालांकि ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी जगह को वक्फ की संपत्ति बताया गया है. ईडन गार्डन स्टेडियम से पहले दिल्ली एयरपोर्ट और महाकुंभ की 55 बीघा जमीन पर भी दावा किया गया था कि ये वक्फ की जमीन है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था.

Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
कोरबा में बीच सड़क विवाद:भाजपा नेत्री ने आदिवासी किसान को मारा..
राजस्थान में शांतिपूर्वक अदा हुई जुमे की नमाज, वक्फ कानून पर फैसला हक में आने को लेकर हुई दुआ
वरमाला लिए खड़ा था, तभी आवाज आई- धीरज की दुल्हन तो… सुनते ही भाग गया दूल्हा
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका..! GP Singh आईपीएस की पुनः बहाली का खुला रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News :छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में…

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?