CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वक्फ बोर्ड का फैसला: होली के दिन बदला जुम्मे की नमाज का समय, जानें नया टाइम..

वक्फ बोर्ड का फैसला: होली के दिन बदला जुम्मे की नमाज का समय, जानें नया टाइम..

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

Contents
  • क्या कहा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने
    • बीजेपी ने किया फैसले का स्वागत

शुक्रवार को देशभर में होली को पर्व मनाया जाएगा। वहीं, इसी दिन रमजान महीने की जुम्मे की नमाज होगी। सांप्रदायिक सौहार्द को देखते हुए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज के समय को बदल दिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया है। इसके साथ ही अपील की गई है कि अगर नमाज के दौरान कोई रंग डाल दे तो उसे प्रेम का प्रतीक मानकर लें।

होली और जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। पहले नमाज का समय 12.30 बजे से लेकर 1 बजे तक रहता था लेकिन इस बार इसे बदल दिया गया है।

क्या कहा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा- रमजान का पवित्र माह चल रहा है। रमजान के पवित्र माह में होली भी पड़ रही है और उसी दिन शुक्रवार भी है। हमें हमारे देश को दंगा मुक्त रखना है और भाईचारायुक्त रखना है। उसे देखते हुए हमने शुक्रवार की नमाज का समय में परिवर्तन किया है। जो नमाज पहले 12:30 बजे से 1 बजे तक रहती थी उस समय को हमने परिवर्तित करते हुए 2 से 3 बजे तक रखा है।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व लोग दोनों समाज में भेद पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारी होली रंग बिरंगी रहे और खून युक्त नहीं होना चाहिए। उसे देखते हुए हमने समय में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सलाम रिजवी ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय से होली के दिन विवाद ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के मुतवल्लियों और कमेटियों ने दोपहर 2 बजे के बाद नमाज का वक्त रखा है। यही अच्छी बात है।

बीजेपी ने किया फैसले का स्वागत

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया है। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा- छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग मिल जुलकर त्यौहार मनाते हैं और इस शांतिपुर वातावरण को कायम करने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की नीति के तहत सभी घोषणाओं का विरोध करती है।

रायपुर में युवराज ने लारा संग खेला गोल्फ, ब्रायन लारा बोले, ‘वेल प्लेड युवी’, सचिन ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना; वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंची..
Atal Nagar Vikas Pradhikaran : कर्जमुक्त हुआ नवा रायपुर अटल नगर प्राधिकरण, अब विकास दौड़ेगा पूरी रफ्तार से
बड़ी खबर: पटना में दर्दनाक हादसा 🛑 शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 लोगों की थमी सांसें, शटरिंग खोल रहे थे मजदूर तभी फंस गए टंकी में
Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल
CG खबर : मोबाइल की लत ने ली 6वीं के छात्र की जान, 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?