CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Transfer Scam : प्रतिनियुक्ति की आड़ में ढाई महीने में ही कुर्सी अदला-बदली, नियमों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी

Transfer Scam : प्रतिनियुक्ति की आड़ में ढाई महीने में ही कुर्सी अदला-बदली, नियमों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Transfer Scam
Transfer Scam

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति (Deputation Issue) के नाम पर अफसरों और शिक्षकों की कुर्सी अदला-बदली का खेल शुरू हो गया है। विभाग ने महज ढाई महीने के भीतर कई अधिकारियों को बार-बार इधर-उधर भेजा है। इससे न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था पर असर पड़ा है, बल्कि नियमों की अनदेखी और पहुंच वालों को लाभ देने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

तीन महीने पहले प्राचार्य जुगल किशोर ध्रुव को माध्यमिक शिक्षा मंडल से हटाकर संस्कृत विद्यामंडलम में सचिव (Transfer Scam) बनाया गया था। अब उन्हें प्रतिनियुक्ति पर रायपुर डाइट का प्राचार्य बना दिया गया। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल को जुलाई में रायपुर से हटाकर महासमुंद डाइट भेजा गया था, मगर अब उन्हें संस्कृत विद्यामंडलम भेज दिया गया है। शिक्षा आयोग के पूर्व सचिव ओपी मिश्रा को भी ढाई महीने पहले एससीईआरटी भेजा गया था, अब उन्हें कांकेर शिक्षा कॉलेज का प्राचार्य बना दिया गया (Transfer Scam)।

इसी बीच कुछ कनिष्ठ शिक्षकों को भी पहुंच के दम पर मिशन समन्वयक और संकुल समन्वयक का पद दे दिया गया। वहीं कई शिक्षक जिन्हें युक्तियुक्तकरण (School Education) के तहत उन स्कूलों में भेजा गया था, जहां शिक्षकों की भारी कमी है, उन्हें बीच सत्र में ही हटा दिया गया। यह स्थिति क्लर्क, सहायक शिक्षक, व्याख्याता और प्राचार्यों के लगातार तबादलों पर सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह है कि सरकार ने तबादलों पर रोक लगाई हुई है, फिर भी विभाग ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 100 कर्मियों का 10 टुकड़ों में तबादला कर दिया (Raipur News)।

सूत्रों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति 2025 के अनुसार प्रतिनियुक्ति और वापसी में समन्वय की आवश्यकता होती है, मगर विभाग ने इसे नजरअंदाज कर सीधे आदेश जारी कर दिए। उदाहरण के तौर पर रायपुर डाइट के प्राचार्य बीएल देवांगन को प्रतिनियुक्ति से हटाकर लोक शिक्षण संचालनालय का प्रभारी उप संचालक बना दिया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और विभागीय सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी से संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो पाई।

वहीं मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल ही में समीक्षा बैठक में साफ कहा था कि शिक्षा विभाग में कसावट जरूरी है और यही विभाग भाजपा की सत्ता वापसी में निर्णायक भूमिका निभाएगा। मगर मौजूदा सूची मंत्री के निर्देशों के विपरीत नजर आ रही है। विभागीय सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक ऋतुराज रघुवंशी पर नियमों की अनदेखी का आरोप लग रहा है (Teacher Transfer)।

पिछले साल मुख्यमंत्री ने सत्र शुरू होने से पहले युक्तियुक्तकरण कर शिक्षकविहीन स्कूलों में स्टाफ भेजा था। लेकिन इस बार की सूची में उन्हीं नामों को समन्वयक या अफसर बना दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार की जा रही कुर्सी अदला-बदली से शिक्षा व्यवस्था उलझ गई है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री सचिवालय और विभागीय मंत्री के कदमों पर टिकी हैं।

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता
Chhattisgarh Forest Department e-Office : डिजिटल होगा वन विभाग, ई-ऑफिस से ही होगा पूरा कामकाज
Fast Track Court : छत्तीसगढ़ में परीक्षा नकल के मामलों की सुनवाई के लिए 3 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित
Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba SECL Protest : विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी 'दंडवत न्याय यात्रा'! सड़क पर लेटकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, खदान बंद करने की दी चेतावनी
Korba SECL Protest : विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी ‘दंडवत न्याय यात्रा’! सड़क पर लेटकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, खदान बंद करने की दी चेतावनी

विस्थापित ग्रामीणों ने लंबित मांगों और बुनियादी सुविधाओं…

Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी
Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी

लैलूंगा वन परिक्षेत्र के नारायणपुर गांव में हाथी…

Raigarh Traffic Police Action : रायगढ़ में एक दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई! 4 लाख रुपए का कटा चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 6 ड्राइवर
Raigarh Traffic Police Action : रायगढ़ में एक दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई! 4 लाख रुपए का कटा चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 6 ड्राइवर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 631 वाहन…

Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर
Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं…

Shubman Gill
Shubman Gill : सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर शुभमन गिल का बयान, बोले- उनके खेलने से भी नतीजा नहीं बदलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?