सीजी भास्कर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शुरू हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी. (BJP Chhattisgarh Meeting)
यह भी पढ़ें : BJP Worker Scheme : विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की 8 कल्याणकारी योजनाएं
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, अजय जामवाल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं.

मोदी के 12 साल बेमिसाल के कार्यक्रमों की चर्चा : BJP Chhattisgarh Meeting
यह भी पढ़ें : Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल
प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे ने बताया कि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक है. बैठक का एक सत्र पूरा हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई है. 23 जुलाई से रविदास जयंती पर कार्यक्रमों की बीजेपी शुरुआत करेगी. भाजपा एक बड़ी कार्यशाला भी आयोजित करने वाली है. वाराणसी से रविदास स्मारक की मिट्टी लाकर छग के मंदिरों में ले जाएंगे. स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : Loktantra Smaran Karyakram : रायपुर में आज भाजपा का राज्य स्तरीय आयोजन, आपातकाल पर होगी विशेष चर्चा
ख़बरें और भी हैं : BJP Meeting : भाजपा मुख्यालय में मंथन, संगठन से लेकर सरकार की योजनाओं तक कई मुद्दों पर बनी रणनीति



