CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूटी रोक बटन चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की सरगर्मी से तलाश

स्कूटी रोक बटन चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की सरगर्मी से तलाश

By Newsdesk Admin
03/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 फरवरी। दस दिन पहले एक शादी समारोह से घर लौट रहे युवक का रास्ता रोक उस पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है।

आपको बता दें कि 24 जनवरी को देवेन्द्र कुमार सेन (30 वर्ष) निवासी वार्ड-2 राजीव नगर दुर्ग ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी की रात्रि करीब 10 बजे वह अपनी मोबाईल दुकान में काम कर अपने दोस्त धर्मेन्द्र साहू के घर पंचशील नगर दुर्ग शादी में शामिल होने एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीएल 6143 लेकर गया था। दोस्त धर्मेन्द्र साहू के घर में ताला लगे होने से रात्रि करीबन 10:30 बजे वापस लौटते समय दो अज्ञात लड़के एक्टिवा की चाबी छीनकर अनावश्यक वाद विवाद कर जान से मार देने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का लात घुंसा से मारपीट करने लगे। दोनों लड़कों में से एक ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर हत्या करने की नियत से धारदार चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाया। घायल की रिपोर्ट पर बीएनएस की 296, 351 (2), 115(2), 109, 3(5) और 25-27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पतासाजी दौरान प्रकरण के एक आरोपी केदार निषाद पिता स्व. नरोत्तम निषाद (32 वर्ष) निवासी पंचशील नगर दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म को सचिन नागरे के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। प्रकरण के फरार आरोपी सचिन नागरे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Bridal Makeover Scheme: महंगाई के दौर में विधायक रिकेश सेन की पहल, वैशाली नगर की बेटियों को 1 रुपये में मिलेगा ब्राइडल मेकओवर
Ramgopal Agrawal EOW Custody : शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई
Big Breaking : कई जिलों के एसपी, 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी, अंजन को मिली अब ACB की कमान
सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा गिरफ्तार
Dr Varnika Sharma : शोषण का होगा अंत, बचपन को मिलेगा हक, प्रदेश भर में छापेमारी के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?