CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Scam Case : हर महीने कवासी लखमा खाते थे 2 करोड़ कमीशन, इसी पैसे से बेटे के लिए बनवाया महल

Liquor Scam Case : हर महीने कवासी लखमा खाते थे 2 करोड़ कमीशन, इसी पैसे से बेटे के लिए बनवाया महल

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share
Liquor Scam Case
Liquor Scam Case

सीजी भास्कर, 13 मार्च । छत्तीसगढ़ शराब घोटाला (Liquor Scam Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा के खिलाफ 3773 पन्नों का चार्जशीट पेश किया है। इस चार्जशीट में कहा गया है कि पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को इस घोटाले की पूरी जानकारी थी और उन्हें हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे।

चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि लखमा इस घोटाले के सिंडिकेट के प्रमुख थे और उन्हें सिंडिकेट से पूरा सहयोग प्राप्त था। शराब नीति में बदलाव में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके अलावा, चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि शराब की दुकानों का निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। आज रायपुर कोर्ट में लखमा की पेशी होगी।

आरोपी बनाए गए लोग (Liquor Scam Case)

ईडी ने विशेष न्यायाधीश को चालान के संबंध में जानकारी दी है कि शराब घोटाले में अब तक कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

लखमा की रिमांड बढ़ने की संभावना (Liquor Scam Case)

रायपुर कोर्ट में आज कवासी लखमा की पेशी हो रही है। सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक रिमांड को फिर से बढ़ाया जा सकता है। ईडी ने 28 दिसंबर को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर पर छापा मारा था। लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, और वे 21 जनवरी से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

इससे पहले ED ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। वहीं ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

‘कमीशन के पैसे से बेटे का घर बनवाया’ (Liquor Scam Case)

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि शराब घोटाला तीन साल तक चलता रहा। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे, जिससे 36 महीनों में उसे कुल 72 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। यह राशि उसके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में खर्च की गई। ईडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है, और शराब सिंडिकेट के लोगों ने 2,100 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई की।

Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात
भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में आज फिर हो गया बड़ा कांड, पुलिस कर रही तफ्तीश, देखिए विडियो…..एक मकान घंटे के हिसाब पर, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
Swami Chaitanyanand Controversy: मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप
होली पार्टी में TV एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, को-स्टार ने जबरन लगाया रंग, बोला- देखता हूं तुझे कौन बचाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?