CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत; माता-पिता झुलसे

गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत; माता-पिता झुलसे

By Newsdesk Admin 14/03/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मार्च उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में आग लग गई. आग लगने से एक ही परिवार के दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी झुलस गए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना देर रात की है. इस हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.ये हादसा बेवाना क्षेत्र के समोखपुर गांव में हुआ है.

यहां के हौसला प्रसाद दिल्ली में निजी संस्था में काम करते हैं. बुधवार को गांव वापस लौट थे. बृहस्पतिवार को नया गैस सिलिंडर लेकर आए थे. बीती रात्रि को घर के अंदर हौसला अपनी पत्नी कमला देवी, बड़ी बेटी दिव्यांशी, छोटी बेटी शिवांशी के साथ मौजूद थे. घर में खाना बनाने की तैयारी हो रही थी. नातिन श्रेया घर के अंदर सो रही थी.खाना बनाने की हो रही थी तैयारी, तभी लगी आगबताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए शिवांशी ने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही पूरे घर में आग लग गई. हौसला, कमला देवी और शिवांशी आग से बचने के लिए बाहर भागे. घर के अंदर फंसी दिव्यांशी और श्रेया आग में गंभीर रूप से झुलस गईं. इनको बचाने के चक्कर में कमला देवी और हौसला भी आग में झुलस गए.

होली की खुशियां मातम में बदलींआग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इसकी सूचना फिर फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया. चारों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया.

यहां दिव्यांशी और श्रेया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हौसला व कमला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. पूरे गांव में शोक की लहर है. होली की खुशी मातम में बदल गई है. थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है.

You Might Also Like

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Newsdesk Admin 14/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?