CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी गंभीर, थम सा गया है ब्रैन फंक्शन, कोमा में ऋचा के लिए दवा और दुआ का दौर जारी, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती, देखिए घटना का विडियो

सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी गंभीर, थम सा गया है ब्रैन फंक्शन, कोमा में ऋचा के लिए दवा और दुआ का दौर जारी, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती, देखिए घटना का विडियो

By Newsdesk Admin
14/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मार्च। आज दोपहर दुर्ग बायपास रोड पर सड़क एक्सीडेंट में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष की पुत्री ऋचा के दु:खद निधन की खबर आ रही है हालांकि अभी हास्पीटल ने इस संबंध में मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है और ऋचा को बचाने वेंटीलेटर पर लाईफ सेविंग ड्रग सहित दुआ प्रार्थना जारी है।

इस दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है।

गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री ऋचा कौशिक को रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट की वजह रिचा को वेंटीलेटर पर रखा गया, गहरी चोट से ब्रैन ने भी काम करना बंद कर दिया है। काफी प्रयास के बाद भी जीवन के लिए संघर्ष कर रही ऋचा को लेकर चिकित्सकों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

होली के दिन दोपहर को जिलाध्यक्ष की पुत्री ऋचा कौशिक (22 वर्ष) दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर ढाबा भोजन करने जा रही थी तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

कार सवारों को गंभीर अवस्था में आरोग्यम हास्पीटल ले जाया गया जहां से गंभीर जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान ऋचा की हालत लगातार बिगड़ती गई और घटना की रात से ही कोमा में है।

जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपने दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार सीजी 07 सीपी 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया।

 

खाना खाकर लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के पास अचानक उसका कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई।

फिर ऋचा के एक्सीडेंट की खबर से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्वीटी कौशिक के निवास पर खबर मिलते ही लोग पहुंचने लगे हैं। जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और पुत्री थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार स्तब्ध है। इस दुर्घटना में घायल मयंक यादव पिता गुप्तेश्वर यादव 25 साल निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव 25 साल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड एवं हर्ष यादव 24 साल निवासी कोहका भिलाई का इलाज आरोग्यम अस्पताल में जारी है। मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इस वारदात का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और पुत्री थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार स्तब्ध है।

दुर्ग आरोग्यम हास्पीटल के ICU में 3 युवक

दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कोडा कार अत्यधिक तेज गति में थी और एक्सीडेंट के बाद कार 3 से 4 पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में ऋचा कौशिक सहित उसके तीन दोस्त मयंक यादव, हर्ष यादव, आयुष यादव भी सवार थे। कार सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हुए। रिचा की हालत देखते हुए उसे रायपुर रामकृष्ण केयर हास्पीटल रेफर किया गया जबकि आयुष यादव सहित दो अन्य युवकों का आरोग्यम हास्पीटल के आईसीयू में उपचार जारी है।

ऋचा की सांसों के लिए दवा और दुआ प्रार्थना जारी, मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ” प्रयास जारी हैं, ऋचा वेंटीलेटर पर

वहीं ऋचा कौशिक के ब्रैन फंक्शन को लेकर चिकित्सकों ने कल रात से आज दोपहर तक प्रयास जारी रखा है। लाईफ सेविंग इंजेक्शन दिए जाने के बाद लगातार ऋचा के स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना का दौर जारी है। रामकृष्ण केयर हास्पीटल मैनेजमेंट ने फिलहाल आज दोपहर तक ऋचा के ब्रैन फंक्शन को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है और न ही उनके निधन की ही औपचारिक घोषणा की गई है। मेडिकल बुलेटिन की मानें तो ऋचा की जिंदगी बचाने डाक्टरों की बड़ी टीम प्रयास में लगी है। दवा के साथ-साथ दुआ प्रार्थना भी हो रही है। ईश्वर से हर कोई ऋचा की सांसों के लिए प्रार्थना कर रहा है।

HDFC को खरीदना चाहता था ICICI! ये रही मर्जर से पहले की इनसाइड स्टोरी
भिलाई में ‘धार्मिक कार्य’ के लिए कांग्रेस ने 800 फीट जमीन दी थी और शांतिदूतों ने 6 एकड़ पर बेजा कब्जा कर तान दिया ‘करबला’ 🔵 “आप कहते रहिए कि भाजपा कुछ नहीं करती, भाजपा सरकारें यह भी करती हैं” – पंकज झा
Dehradun Dog Attack : बुजुर्ग पर पालतू कुत्तों का कहर…हरिद्वार में स्वान की बेरहमी से हत्या…इंसान और जानवर दोनों असुरक्षित…?
यमुना सफाई पर CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, नई जेल पर भी ऐलान
Janjgir Fake Theft Case : लेनदारों से बचने रचा चोरी का खेल, घंटों में खुल गई पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?